विज्ञापन

वैक्सिंग, शेविंग या लेजर? ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानिए बाल हटाने का कौन सा तरीका रहेगा बेस्ट

अनचाहे बाल हटाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले तीन तरीके हैं- वैक्सिंग, शेविंग और लेजर हेयर रिमूवल. ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं आपके लिए कौन सा तरीका बेस्ट रहेगा.

वैक्सिंग, शेविंग या लेजर? ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानिए बाल हटाने का कौन सा तरीका रहेगा बेस्ट
अनचाहे बाल हटाने के लिए कौन सा तरीका रहेगा अच्छा?
Photo Credit: NDTV

Anchahe Balon Ko Kaise Hataye: चेहरे, हाथ-पैर या शरीर के बाकी हिस्सों पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए आजकल कई तरीके उपलब्ध हैं. कुछ लोग झटपट और कम खर्च वाले उपाय पसंद करते हैं, तो कुछ लंबे समय तक चलने वाले समाधान की तलाश में रहते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले तीन तरीके हैं वैक्सिंग, शेविंग और लेजर हेयर रिमूवल. लेकिन इन तीनों में से आपके लिए कौन सा ऑप्शन सबसे बेहतर है, ये आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हेयर रिमूवल के लिए कौन सा तरीका बेस्ट रहेगा. इसकी जानकारी ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने दी है.

1. वैक्सिंग

वैक्सिंग में गर्म या ठंडे वैक्स की मदद से बालों को जड़ से खींचकर हटाया जाता है. यही वजह है कि इसका असर शेविंग की तुलना में ज्यादा समय तक बना रहता है. इससे हफ्तों तक आपको मुलायम त्वचा मिल सकती है.

क्या है वैक्सिंग के फायदे?

वैक्सिंग का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें बाल जड़ से निकल जाते हैं, जिससे त्वचा कई हफ्तों तक मुलायम और साफ बनी रह सकती है. नियमित रूप से वैक्सिंग कराने पर दोबारा उगने वाले बाल पहले की तुलना में पतले और मुलायम महसूस होते हैं. वहीं, कुछ लोगों में समय के साथ बालों की ग्रोथ भी कम होती नजर आती है, जिससे बार-बार हेयर रिमूवल की जरूरत कम पड़ती है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है वैक्सिंग के नुकसान?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैक्सिंग के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. ये प्रोसेस कई लोगों के लिए दर्दनाक महसूस हो सकती है, खासकर अंडरआर्म्स या बाकी सेंसिटिव जगहों पर. वहीं, वैक्सिंग के बाद स्किन पर कुछ समय के लिए रेडनैस, जलन या हल्की सूजन भी दिखाई दे सकती है. इसके अलावा, कुछ लोगों को इनग्रोन हेयर यानी त्वचा के अंदर उगने वाले बालों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, दोबारा वैक्सिंग कराने के लिए बालों की एक निश्चित लंबाई होना बहुत जरूरी है.

2. शेविंग: सबसे आसान और किफायती विकल्प

शेविंग सबसे आसान और किफायती ऑप्शन माना जाता है. इसमें रेजर की मदद से त्वचा की सतह पर मौजूद बालों को हटाया जाता है. ये बालों की जड़ों को प्रभावित नहीं करता.

क्या है शेविंग के फायदे?

शेविंग उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है जो कम समय और कम खर्च में अनचाहे बाल हटाना चाहते हैं. ये एक तेज, आसान और सुविधाजनक तरीका है. साथ ही इसमें दर्द भी नहीं होता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे घर पर किसी भी समय किया जा सकता है और शरीर के लगभग सभी हिस्सों पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है शेविंग के नुकसान?

शेविंग के कुछ नुकसान भी हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है. इस प्रोसेस में बाल केवल त्वचा की सतह से काटे जाते हैं, इसलिए जल्दी वापस उग आते हैं और बार-बार शेविंग करने की जरूरत पड़ सकती है. इसके अलावा, शेविंग के बाद कुछ लोगों को रेजर बंप्स, त्वचा में जलन या खुजली की समस्या हो सकती है. अगर रेजर का सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो कटने या खरोंच लगने का खतरा भी रहता है. वहीं, दोबारा उगने वाले बाल कई बार रफ और हार्ड महसूस हो सकते हैं.

3. लेजर हेयर रिमूवल: लंबे समय तक बालों की ग्रोथ में कमी

लेजर हेयर रिमूवल के प्रोसेस में खास लेजर लाइट से बालों के फॉलिकल को टारगेट किया जाता है, जिससे बालों की दोबारा ग्रोथ कम हो सकती है. साथ ही इससे लंबे समय तक बालों की ग्रोथ नहीं देखने को मिलती.

लेजर हेयर रिमूवल के फायदे

लेजर हेयर रिमूवल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि लंबे समय तक बालों की संख्या और उनकी ग्रोथ को कम करने में मदद कर सकता है. इसके कारण बार-बार वैक्सिंग या शेविंग करने की जरूरत काफी हद तक घट जाती है. हालांकि इसके लिए कई सेशन की जरूरी हो सकती है, लेकिन लंबे समय में ये समय, मेहनत और नियमित हेयर रिमूवल की झंझट से राहत दिला सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI-Generated Image

लेजर हेयर रिमूवल के नुकसान

लेजर हेयर रिमूवल के कुछ नुकसान भी हैं. सबसे पहले, इसकी शुरुआती लागत वैक्सिंग और शेविंग की तुलना में काफी ज्यादा होती है. बेहतर और लंबे समय तक चलने वाले रिजल्ट पाने के लिए आमतौर पर कई सेशन कराने पड़ते हैं, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं. इसके अलावा, लेजर का असर हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता, क्योंकि रिजल्ट स्किन टोन, बालों के रंग, हार्मोनल चेंज और इस्तेमाल की गई तकनीक पर निर्भर करते हैं.

आपके लिए कौन सा तरीका रहेगा बेस्ट?

एक्सपर्ट के अनुसार वैक्सिंग, शेविंग और लेजर हेयर रिमूवल तीनों ही असरदार तरीके हैं, लेकिन आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन आपकी जरूरत, बजट और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. अगर आप कम खर्च में तुरंत और आसान तरीका चाहते हैं, तो शेविंग सबसे बेहतर हो सकती है. वहीं, अगर आप कई हफ्तों तक मुलायम और स्मूद स्किन पाना चाहते हैं, तो वैक्सिंग आपके लिए सही रहेगी. दूसरी ओर, अगर आप लंबे समय तक बालों की ग्रोथ कम करना चाहते हैं और बजट अच्छा है, तो लेजर हेयर रिमूवल कराया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: गाल और नाक पर ओपन पोर्स दिखें तो क्या करें? स्किनकेयर एक्सपर्ट से जानें

यह भी पढ़ें: नार‍ियल पानी पीने के बाद बचे नार‍ियल को फेंके नहीं बनाएं तेल, बालों के लिए तेल बनाने की क्या विधि है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Hair Removal, Beauty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com