विज्ञापन

इन लोगों को भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए मुल्तानी मिट्टी, एक्सपर्ट ने बताया किन बातों का रखें ध्यान

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किन लोगों को नहीं करना चाहिए. साथ ही एक्सपर्ट से जानेंगे कि इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. आइए जानते हैं...

इन लोगों को भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए मुल्तानी मिट्टी, एक्सपर्ट ने बताया किन बातों का रखें ध्यान
मुल्तानी मिट्टी किसे नहीं लगानी चाहिए?
Photo Credit: NDTV

Multani Mitti Kise Nahi Lagani Chahiye: चेहरे पर निखार लाने और ऑयल हटाने के लिए अधिकतर लोग मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही कई लोगों का मानना है कि इसे लगाने से स्किन साफ और फ्रेश रहती है. आपको बता दें कि हर किसी की स्किन अलग होती है और मुल्तानी मिट्टी हर तरह की स्किन के लिए सही नहीं होती है. गलत तरीके से या बार-बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन में रूखापन, खिंचाव और जलन जैसी प्रोब्लेम्स हो सकती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किन लोगों को नहीं करना चाहिए. साथ ही इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. इसकी जानकारी NIIMS हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर मेहक गुप्ता ने दी है. आइए जानते हैं...

किन लोगों को मुल्तानी मिट्टी से बचना चाहिए?

1. रूखी/ड्राई त्वचा वाले लोग

एक्सपर्ट के अनुसार जिनकी स्किन पहले से रूखी रहती है, उन्हें मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचना चाहिए. ये स्किन की नमी कम करती है, जिससेे खिंचाव और रूखेपन की समस्या बढ़ सकती है. 

2. सेंसिटिव स्किन वाले लोग

एक्सपर्ट बताती हैं कि सेंसिटिव स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से जलन, खुजली या रेडनेस हो सकती है. अगर इसेे लगाने के बाद ऐसी प्रॉब्लम महसूस हो, तो तुरंत चेहरे को पानी से धो लें और दोबारा इसका इस्तेमाल न करें.

3. एक्जिमा या स्किन की दूसरी प्रोब्लेम्स से परेशान लोग

एक्जिमा या पहले से सूजी हुई और जलन वाली स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से परेशानी बढ़ सकती है. ऐेसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना घरेलू नुस्खे नहीं आजमाने चाहिए.

4. स्किन में पानी की कमी वाले लोग

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार जिनकी स्किन डीहाइड्रेटेड है, उन्हें भी सावधानी रखनी चाहिए. स्किन ऑयली होने के बावजूद उसमें पानी की कमी हो सकती है. ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का बार-बार इस्तेमाल ड्राईनेस बढ़ा सकती है. 

मुल्तानी मिट्टी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

एक्सपर्ट के अनुसार मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने के बाद सूखनेे तक इंतजार करना जरूरी नहीं है. फेस पैक को बहुत देर तक लगाए रखने से स्किन में खिंचाव और रूखापन हो सकता है. इसे रोज लगाने से भी बचना चाहिए. इस्तेमाल के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन की नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है. साथ ही किसी भी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले सावधानी बरतें और पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद बार-बार जलन, खुजली, रेडनेस या रूखापन होता है, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें और डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर हाथों पर लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें एक से बढ़कर एक मेहंदी डिजाइन के Photos

यह भी पढ़ें: अपराजिता के फूलों से घर पर क्रीम कैसे बनाएं? जानें बिना केमिकल वाली फेस क्रीम बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Multani Mitti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com