केरल की 19 साल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने देशभर से आई सुंदरियों को पीछे छोड़कर ताज हासिल किया. अब वह इस साल होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
कौन हैं कैजिया लिज मेजो?
#WATCH | Jaipur, Rajasthan | Grand Finale of Miss Universe India 2026 | Miss Universe India 2026 Winner Kaziah Liz Mejo says, “I feel so on top of the world. This is such an iconic moment, and the moment that I have worked for over three years now. I am so incredibly happy that I… pic.twitter.com/6IdSF1bpM3
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 24, 2026
कैजिया लिज मैजो लॉ की छात्रा होने के साथ मॉडल और क्लासिकल डांसर भी हैं. उन्होंने 2026 में ही मिस यूनिवर्स केरल का खिताब जीता था. इससे पहले वह 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल की फर्स्ट रनर-अपप रह चुकी हैं.

पढ़ाई से लेकर पेजेंट तक का सफर
जानकारी के अनुसार, कैजिया फिलहाल बेंगलुरु में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और कोच्चि में रहती हैं. उनके माता-पिता के नाम मेजो अब्राहम और सुजा मैजो हैं. उन्होंने इससे पहले मिस टीन इंडिया का खितााब भी जीता था और अंतरराष्ट्रीय टीन ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

Liz Mejo - Photo: Instagram @kaziahmejo
यह भी पढ़ें: महंगी क्रीम भूल जाएंगे! कॉफी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिनटों में चमक उठेगा चेहरा
सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं लिज
बता दें कि कैजिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. लिज इंस्टाग्राम पर 394 लोगों को फॉलो करती हैं. जबकि उन्हें 39 हजार लोग फॉलो करते हैं. इसके अलावाा वह मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास जैसे मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखती हैं.

Liz Mejo - Photo: Instagram @kaziahmejo
सुष्मिता सेन समेत इन सितारों ने किया जज
जयपुर में हुए फिनाले में सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला समेत कई चर्चित हस्तियां जज पैनल का हिस्सा रहीं. कैजिया के बााद तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप और गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकेंड रनर-अप रहीं.

Liz Mejo - Photo: Instagram @kaziahmejo
अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी जलवा
बता दें कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद कैजिया अब मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस साल के आखिर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी.
यह भी पढ़ें: बारिश और धूप के बदलते मौसम में चेहरे की त्वचा को कैसे रखें हेल्दी? जानिए एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं