विज्ञापन

महंगी क्रीम भूल जाएंगे! कॉफी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिनटों में चमक उठेगा चेहरा

Coffee Face Pack for Glowing Skin: चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहिए. जानिए कॉफी में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा पूरी तरह साफ होता है, सिर्फ कुछ समय में काले घेरे और दाग-धब्बे कैसे हटाएं कॉफी कैसे आपके चेहरे को खूबसूरत बना सकता हैं.

महंगी क्रीम भूल जाएंगे! कॉफी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिनटों में चमक उठेगा चेहरा
कॉफी का फेसपैक कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Coffee Face Pack for Glowing Skin: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, पसीना, धूल-मिट्टी और स्क्रीन के सामने लगातार बैठे रहने से चेहरे का ग्लो कहीं खो सा जाता है. ऐसे में डार्क सर्कल, दाग-धब्बे और बेजान स्किन हर किसी की परेशानी बन गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में रखी कॉफी आपके चेहरे की खोई हुई चमक भी वापस ला सकती है. जी हां, कॉफी स्किन के लिए मैजिक की तरह काम करती है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कैफीन स्किन को अंदर से रिपेयर करते हैं. आइए आपको बताते हैं 3 असरदार तरीके, जिनसे आप पार्लर जाए बिना घर बैठे बेदाग निखार पा सकते हैं.

कॉफी में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा साफ होता है?

कच्चा दूध (Raw Milk)

एक चम्मच कॉफी पाउडर में थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें. इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. दूध चेहरे को मॉइस्चराइज करता है और कॉफी गंदगी को बाहर निकालती है.

शहद (Honey)

अगर आपकी स्किन रूखी (Dry) है, तो कॉफी में आधा चम्मच शहद मिला लें. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर धो लें. इससे स्किन एकदम सॉफ्ट हो जाएगी और चेहरे पर गजब का ग्लो आएगा.

एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

पिंपल्स वाले या सेंसिटिव चेहरे के लिए कॉफी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाना सबसे सेफ और असरदार तरीका है. अगर आपका चेहरा डल और मुरझाया हुआ लग रहा है, तो कॉफी का यह सिंपल फेस पैक आपके लिए परफेक्ट है. यह चेहरे से सारी गंदगी और डेड स्किन निकालकर साफ और फ्रेश लुक देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

काले घेरे हटाने का क्या तरीका है?

देर रात तक फोन चलाना या नींद पूरी न होने से आंखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles) हो जाते हैं. इसे हटाने के लिए आपको कोई महंगी आई-क्रीम नहीं चाहिए, बस कॉफी का एक क्विक फॉर्मूला ट्राई कर सकते हैं. आधा चम्मच कॉफी पाउडर लें और उसमें 3-4 बूंदें बादाम का तेल (Almond Oil) या नारियल का तेल मिला लें. इस मिक्सचर को अपनी रिंग फिंगर (अनामिका उंगली) से आंखों के नीचे डार्क सर्कल वाले हिस्से पर हल्के-हल्के लगाएं. ध्यान रहे कि ये आंखों के अंदर न जाए. इसे सिर्फ 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से या गीले कॉटन पैड से साफ कर लें. कॉफी का कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है, जिससे काले घेरे तुरंत हल्के दिखने लगते हैं.

कॉफी से दाग धब्बे कैसे हटाएं?

नींबू और कॉफी

चेहरे पर पिंपल्स के पुराने निशान या धूप से हुए काले दाग (Pigmentation) आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं. इन जिद्दी दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए कॉफी का स्क्रब बहुत काम आता है. एक चम्मच कॉफी पाउडर में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला लें. नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं. इस पेस्ट को सिर्फ दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें.

हल्दी का जादू

अगर आपकी स्किन को नींबू सूट नहीं करता, तो कॉफी में चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें. हल्दी दाग-धब्बे मिटाने में सदियों से कारगर मानी जाती है. हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से दाग धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: बारिश और धूप के बदलते मौसम में चेहरे की त्वचा को कैसे रखें हेल्दी? जानिए एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स

यह भी पढ़ें: मानसून में अगर मैं रात भर अपने चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाऊं तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानिए सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coffee For Glowing Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com