Vitamin Deficiency Symptoms: पैरों या हाथ में कई बार अचानक ही झनझनाहट (Tingling Sensation) महसूस होने लगती है. इस झनझनाहट से ऐसा महसूस होता है जैसे शरीर पर चींटिया चढ़ रही हों. झनझाहट के अलावा कई बार हाथ-पैर एकदम से सुन्न पड़ जाते हैं. इसकी वजह एक विटामिन की कमी है जो नर्व्स को प्रभावित करती है. अगर आप भी हाथ-पैरों में आएदिन होने वाली झनझनाहट से परेशान हैं तो यहां जानिए इस दिक्कत के पीछे किस विटामिन की कमी छिपी है. साथ ही, जानिए इस विटामिन की कमी के अन्य लक्षणों और इस कमी को पूरा करने के स्त्रोतों के बारे में.
कम उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल तो इन 5 चीजों को लगाना कर दीजिए शुरू, नहीं होंगे White Hair
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस विटामिन की कमी से होती है हाथ-पैरों में झनझनाहट
हाथ-पैरों में झनझनाहट की वजह बनती है शरीर में विटामिन बी12 की कमी. इस विटामिन की कमी नर्व डैमेज का कारण बनती है. साथ ही, इससे न्योरोलॉजिकल दिक्कतें हो सकती हैं. विटामिन बी12 (Vitamin B12) रेड बल्ड सेल्स के प्रोडक्शन में मददगार होता है और रेड ब्लड सेल्स शरीर में ऑक्सीजन को कैरी करती हैं. ऐसे में विटामिन बी12 की कमी से अनीमिया की दिक्कत भी हो जाती है. इसीलिए जो लोग विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे होते हैं उन्हें नर्व डैमेज के कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट और हाथ-पैरों के सुन्न पड़ने की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है.
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण- विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने पर याद्दाश्त में कमी आ सकती है. इस विटामिन की कमी से दिमागी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
- नर्व डैमेज होने से धुंधला नजर आने लगता है. इससे आंखों की रोशनी कम हो सकती है.
- शरीर में थकान और कमजोरी बनी रहती है. किसी काम को करने की ऊर्जा महसूस नहीं होती.
- विटामिन बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है जिससे अनीमिया हो सकता है और त्वचा पीली नजर आने लगती है.
- तेजी से मूड में परिवर्तन होता है और डिप्रेशन, एंजाइटी और इरिटेशन होने की संभावना बढ़ जाती है.
- नर्व डैमेज होने पर बैलेंस बिगड़ सकता है. चलने या दौड़ने में दिक्कत हो सकती है.
- दिल की दिक्कतें होने लगती हैं. दिल की धड़कन अनियमित होना शुरू हो जाती है.
- शरीर में सही तरह से ऑक्सीजन ना पहुंचने के कारण मसल्स में दर्द रहने लगता है.
- नाखूनों पर भी विटामिन बी12 की कमी के लक्षण नजर आते हैं. नाखून ब्राउन रंग के हो सकते हैं.
- विटामिन बी12 की कमी से बालों का झड़ना (Hair Fall) शुरू हो जाता है.
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने खानपान में विटामन बी12 से भरपूर फूड्स को शामिल किया जा सकता है. मीट, मछली, दूध और अंडे विटामिन बी12 के अच्छे स्त्रोत होते हैं. खानपान में विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड फूड्स जैसे ब्रेकफास्ट सीरियल और फॉर्टिफाइड ब्रेड को शामिल किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं