White Hair Remedies: उम्र बढ़ने लगती है तो बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं. लेकिन, अगर कम उम्र में ही बालों का सफेद होना शुरू हो जाए तो इसकी वजह बालों की सही तरह से देखरेख ना करना या फिर प्रदूषण और धूप का असर भी हो सकता है. वहीं, बालों में पोषक तत्वों की कमी होने पर भी बाल सफेद (White Hair) होने लगते हैं. ऐसे में वक्त रहते कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने पर बालों को एकबार फिर काला किया जा सकता है और बालों की रंगत फीकी पड़ने से रोक सकते हैं. कुछ चीजें स्कैल्प की मेलानिन प्रोड्यूसिंग सेल्स को फायदा पहुंचाती हैं जिससे बालों को गहरा काला रंग मिलता है. यहां जानिए ये कौनसी चीजें हैं जो सफेद बालों को काला करने में असरदार होती हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रीमेच्योर सफेद बालों के लिए घरेलू उपाय | Premature White Hair Home Remedies
- आंवले का इस्तेमाल करके बालों को काला किया जा सकता है. आंवला (Amla) के गुण बालों की सफेदी को रिवर्स कर देते हैं. ऐसे में आंवला के रस को सिर पर लगाने पर फायदा नजर आता है.
- सिर पर आंवला का रस, नींबू का रस और बादाम का तेल मिलाकर लगाया जा सकता है. इन तीनों चीजों का मिश्रण सफेद बालों को अंदरूनी रूप से काला करने में असरदार होता है.
- काली चायपत्ती को पानी में पकाकर इस पानी से सिर धोने पर भी सफेद बाल काले हो जाते हैं. इक्के-दुक्के सफेद बाल (Safed Baal) हैं तो इस नुस्खे को आजमाकर जरूर देंखें. चायपत्ती के ठंडे पानी को सिर पर डालें और धोएं. हफ्ते में 2 से 3 बार यह नुस्खा आजमाया जा सकता है.
- करी पत्ते और दही का हेयर मास्क भी बालों के लिए फायदेमंद होता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए दही में करी पत्ते पीसकर डालें और मिक्स करें. इस मास्क को सिर पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धो सकते हैं.
- नारियल तेल में करी पत्ते पकाकर भी सिर पर लगाए जा सकते हैं. इस तेल से बालों को बढ़ने में मदद मिलती है, बालों का झड़ना रुकता है और प्रीमेच्योर वाइट हेयर काले हो सकते हैं.
- अगर आपके बाल ज्यादा सफेद नजर आने लगे हैं तो घर पर होममेड हेयर डाई (Homemade Hair Dye) बना सकते हैं.
- हेयर डाई बनाने के लिए 2 चम्मच चायपत्ती, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच आंवला पाउडर और 4 से 5 चम्मच मेहंदी लेकर मिला लें. इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें.
- इसे रातभर ढककर रखें.
- इस हेयर डाई को बालों पर 45 मिनट से एक घंटे के बीच लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें.
- इस हेयर डाई से बाल काले हो जाते हैं. साथ ही, केमिकल वाली डाई की तरह ये डाई बालों को ड्राई नहीं करती बल्कि मुलायम बनाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं