विज्ञापन

अखरोट, बादाम या पिस्ता, बच्चों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे अच्छा है? Parenting Expert ने बताया बच्चे को कब कौनसा ड्राई फ्रूट देना चाहिए

पीडियाट्रिशियन पार्थ सोनी ने बच्चों के लिए अखरोट, बादाम और पिस्ता के फायदे बताए हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं बच्चे को कब कौनसा ड्राई फ्रूट देना चाहिए.

अखरोट, बादाम या पिस्ता, बच्चों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे अच्छा है? Parenting Expert ने बताया बच्चे को कब कौनसा ड्राई फ्रूट देना चाहिए
बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट खिलाएं?
(Photo Credit: Freepik)

ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. खासकर एक्सपर्ट बच्चों की डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने की सलाह देते हैं. इनमें भी अखरोट, बादाम और पिस्ता को बच्चों के लिए अच्छा माना जाता है. इसी कड़ी में पीडियाट्रिशियन पार्थ सोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बच्चों के लिए अखरोट, बादाम और पिस्ता के फायदे बताए हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि बच्चे को कब कौनसा ड्राई फ्रूट देना चाहिए. 

बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट खिलाएं?

पीडियाट्रिशियन कहते हैं, बच्चों के ब्रेन के डेवलपमेंट के लिए अखरोट सबसे अच्छा हो सकता है. इसमें प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिमाग के विकास के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है. बादाम और पिस्ता की तुलना में अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड ज्यादा पाया जाता है. ऐसे में अगर आप अपने बच्चे की ब्रेन पावर बूस्ट करना चाहते हैं, तो उसे अखरोट जरूर खिलाएं. 

बच्चों की ग्रोथ और हड्डियों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट खिलाना चाहिए?

पीडियाट्रिशियन बताते हैं, अगर आप अपने बच्चे की हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं और ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं, तो उसकी डाइट में बादाम को जरूर शामिल करें. एक मुट्ठी बादाम में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है. साथ ही बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये बच्चों की मांसपेशियों और हड्डियों के विकास में मदद करते हैं, साथ ही बच्चे की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करते हैं.

बच्चों को पिस्ता खिलाने के फायदे 

इन सब से अलग पिस्ता को लेकर डॉक्टर कहते हैं कि इसमें भी बच्चों के लिए जरूरी कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. जैसे- पिस्ता में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन और गट हेल्थ के लिए जरूरी है. पिस्ता में ल्यूटिन (Lutein) और जेक्सैंथिन (Zeaxanthin) जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. ये बच्चे की आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. ऐसे में बच्चे की डाइट में पिस्ता भी जरूर शामिल करें. 

यानी बच्चे की ब्रेन डेवलपमेंट के लिए अखरोट, ग्रोथ और मसल-बोन डेवलपमेंट के लिए बादाम और गट हेल्थ के लिए पिस्ता को उनकी डाइट में शामिल किया जा सकता है. लेकिन 5 साल से छोटे बच्चे को साबुत ड्राई फ्रूट देने से बच्चे. छोटे बच्चों में चोकिंग का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में आप उन्हें ड्राई फ्रूट का पाउडर बनाकर या प्यूरी में मिलाकर दे सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- लोगों के सामने बच्चा जिद करे तो क्या करें? Parenting Expert ने बताया चिड़चिड़े बच्चे को संभालने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com