विज्ञापन

तौल‍िया धोने के बाद भी आ रही है बदबू, तो यह एक चीज डाल दें ड‍िटर्जेंट के साथ, महकेगा फ‍िर

तौलिए से फंगस और बैक्टीरिया कैसे हटाएं? तौल‍िया धोने के बाद भी आ रही है गंदी बदबू, तो आप कर रहे हैं ये बड़ी गलती. अब से तौल‍ियाा धोते समय करें काम. सारे बैक्‍टीर‍िया होंगे दूर, महकेगा आपका टॉवल.

तौल‍िया धोने के बाद भी आ रही है बदबू, तो यह एक चीज डाल दें ड‍िटर्जेंट के साथ, महकेगा फ‍िर
धोने के बाद भी तौलिए से बदबू आए तो क्या करें.

नेहा जैसे ही बाथरूम से नहाकर न‍िकली और उसने शरीर को पोंछने के ल‍िए तौल‍िया उठाया तो उसके मुंह से न‍िकला, ओह क‍ितनी गंदी बदबू आ रही है. कल ही तो यह तौल‍िया धोया था. क्‍या आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो यहां परेशानी तौल‍िए की नहीं है, बल्‍क‍ि उसके धोने के तरीके में है. वैसे तौल‍िए में बदबू आना स्‍वाभाव‍िक है, लेक‍िन ज्यादातर मामलों में आपके धोने और सुखाने में कुछ बदलाव करके आप इस परेशानी से हमेशा न‍िजात पा सकते हैं. 

तौलिये में इस कारा आती है नमी की गंध 


आप रोज तौल‍िये से शरीर पोंछते है और इसमें नमी जमा होने लगती है. इससे धीरे धीरे उस नमी में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं.अगर आपके तौल‍िए से गंदी बदबू आ रही है, तो समझ जाइए क‍ि उसमें बैक्‍टीर‍िया या फफूंद लग चुका है. बाथरूम में नमी रहती है.आप तौल‍िए को पोंछकर वहां रख देते हैं और ऐसी जगह बैक्‍टीर‍िया के ल‍िए बहुत सही जगह है. गीले तौलिये को ठीक से न सुखाने पर बैक्टीरिया और फफूंद बहुत तेजी से बढ़ते हैं.तौलिया जितनी देर तक नम रहेगा. उसमें बैक्टीरिया और फफूंद उतनी ही तेज से पनपने लगेंगे और फ‍िर ये बैक्टीरिया बदबू का कारण बन जाते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

तौलियों में दुर्गंध आने के सामान्य कारण | How can I stop my towels from smelling

 तौलिए अगर ठीक से नहीं सूख रहे हैं, तो बदबू आने की यह सबसे बड़ी वजह है. नहाने के बाद तौल‍िए को धूप में जरूर सुखाएं. 

 तौलियों को अगर कम धोते हैं 

आप हर चीज तौल‍िए से ही पोंछते हैं. हर बार इस्तेमाल के बाद उनमें नमी, शरीर का तेल और बैक्टीरिया जमा होते जाते हैं. यह धीरे धीरे तौल‍िए के अंदर जमा होते जाते हैं और फ‍िर तौल‍िए बदबू आने लगती है. नहाने के 3-4 बार तौल‍िया इस्‍तेमाल करने के बाद धोना चाह‍िए. हमेशा दो तौल‍िए रखें और बारी बार से उनका इस्‍तेमाल करें. 

बहुत ज्‍यादा डिटर्जेंट में धोना 


ज्‍यादातर लोग समझते हैं क‍ि अधिक डिटर्जेंट का इस्‍तेमाल करने से तौलिए ज्‍यादा साफ होगा. सच तो ये है क‍ि अधिक डिटर्जेंट के इस्तेमाल से रेशों के अंदर डिटर्जेंट फंसा रह सकता है. इससे तौल‍िया पानी कम सोखता है और तौल‍िए की नमी भी चली जाती है. सूती और बांस दोनों तरह के तौलियों का इस्‍तेमाल करें 

फैब्रिक कंडीशनर धोते समय डाल‍िए 


फैब्रिक कंडीशनर तौलिये को मुलायम बनाता है, इसल‍िए धोते समय वह अवश्‍य डालें.

वॉश‍िंग मशीन में ना छोड़े 


अगर आप तौल‍िए धोकर वॉश‍िंग मशीन में घंटों छोड़ देते हैं, तो इस कारण भी तौल‍िए से बदबू आने लगती है. जैसे ही आप तौल‍िया वॉश कर लें, उसे तुरंत धूप में सूखा दें. तौल‍िए कभी भी रात में ना धोए. 

तौल‍िए धोते समय डालें यह चीज, फ‍िर आएगी खुशबू 

तौल‍िया धोने के बाद भी उसमें बदबू आ रही है तो गलती वॉश‍िंग पाउडर की नहीं है. बस आपको तौल‍िया धोते समय इस ट्र‍िक का करें इस्‍तेमाल. तौल‍िया धोते एक चम्‍मच बेक‍िंग सोडा डाल दें. इससे सारे बैक्‍टीर‍िया तो मरेंगे ही साथ ही टॉवल से गंदी बदबू भी नहीं आएगी और आप तौल‍िया एकदम कोमल भी हो जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com