बालों को लंबा, मजबूत और शाइनी बनाए रखना हर कोई चाहता है. इसके लिए लोग तमाम तरह के तरीके आजमाते हैं. कोई बालों के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करता है, तो कोई घरेलू नुस्खे आजमाता है. फेमस सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट ने भी एक ऐसा ही नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
बालों के लिए घर पर बनाएं सीरम
श्वेता शाह ने बालों को हेल्दी, शाइनी और घना बनाए रखने के लिए हेयर सीरम बनाने का तरीका बताया है. इसे बनाने के लिए आपको-
- 2 गिलास पानी
- 2-3 शिकाकाई
- आधा चम्मच मेथी के बीज
- एक मुट्ठी करी पत्ते और
- कुछ रोजमेरी की पत्तियों की जरूरत होगी.
- सबसे पहले शिकाकाई और मेथी को रातभर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें.
- सुबह इस पानी को गैस पर रखकर उबालें.
- अब, इसमें करी पत्ते और रोजमेरी की पत्तियां डालें. पानी को तब तक उबालें, जब तक इसकी मात्रा लगभग आधी न रह जाए.
- इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को अच्छी तरह ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद इसे छान लें.
- इतना करते ही आपका सीरम बनकर तैयार हो जाएगा. इसे एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें.
- न्यूट्रिशनिस्ट सीरम को सीधे सिर की त्वचा यानी स्कैल्प पर स्प्रे करने की सलाह देती हैं. इसके बाद उंगलियों से 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.
- सीरम को करीब 1 घंटे तक स्कैल्प पर लगा रहने दें. इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें.
- आप इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
श्वेता शाह बताती हैं, शिकाकाई का इस्तेमाल लंबे समय से बालों की सफाई के लिए किया जाता है. यह स्कैल्प को साफ रखने में मदद कर सकती है.
मेथी दाना बालों को मुलायम बनाने और कंडीशन करने में मदद करता है. इससे बालों में मजबूती आती है और एक शाइन बनी रहती है.
रोजमेरी स्कैल्प की देखभाल के लिए इस्तेमाल की जाती है, साथ ही ये कुछ हद तक बालों की ग्रोथ में भी मदद कर सकती है.
इन सब से अलग करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो भी बालों की देखभाल करने और बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.
ऐसे में आप भी अपने बालों की देखभाल के लिए घर पर ये सीरम बना सकते हैं. इससे आपको अपने बालों को नेचुरल तरीके से हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- फूलों से लद जाएगा गेंदा का पौधा, गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया गेंदे के पौधे में फूल लाने के लिए क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं