विज्ञापन

रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल? कितने दिन में धोना चाहिए, जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका

Handkerchief Cleaning Tips: रूमाल का रोज इस्तेमाल करते हैं तो उसे हर दिन धोना बेहतर है. नाक साफ करने, छींकने या पसीना पोंछने के बाद रूमाल बदलें. इसे डिटर्जेंट से धोकर पूरी तरह सुखाएं और दूसरों के साथ साझा करने से बचें.

रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल? कितने दिन में धोना चाहिए, जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका
कितने दिन में धोना चाहिए रूमाल
ndtv

रोजमर्रा की जिंदगी में रूमाल का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. कोई इससे पसीना पोंछता है, तो कोई छींक आने या नाक साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करता है. ऑफिस जाने वाले लोग हों या स्कूल के बच्चे, कई लोग रूमाल को दिनभर जेब या बैग में रखते हैं. लेकिन कपड़े बदलने और रोज नहाने पर ध्यान देने वाले लोग अक्सर रूमाल धोना भूल जाते हैं. कई बार रूमाल पर दाग या बदबू आने के बाद ही उसे धोया जाता है. जबकि देखने में साफ कपड़े पर भी गंदगी और सूक्ष्मजीव मौजूद हो सकते हैं. ऐसे में सवाल है कि रूमाल कितने दिन में धोना चाहिए और इसे साफ रखने का सही तरीका क्या है.

कितने दिन में धोना चाहिए रूमाल

अगर आप कपड़े के रूमाल का रोज इस्तेमाल करते हैं तो उसे हर दिन धोना बेहतर है. खासकर नाक साफ करने, छींकने, खांसने या पसीना पोंछने के बाद रूमाल को दोबारा इस्तेमाल करने से बचें. सर्दी-जुकाम होने पर रूमाल जरूरत के मुताबिक बदलते रहें. इसलिए बाहर निकलते समय अपने साथ एक अतिरिक्त साफ रूमााल रखना अच्छा विकल्प है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान में स्कूली बच्चों के इस्तेमाल किए गए सूती रूमालों पर हुई एक स्टडी में बैक्टीरिया और फंगस से जुड़े सूक्ष्मजीव पाए गए. यह स्टडी बच्चों के रूमालों पर आधारित थी. इसलिए इसके नतीजों को हर उम्र के व्यक्ति या हरर रूमाल पर सीधे लागू नहीं किया जा सकता है. हालांकि, इससे यह समझने में मदद मिलती है कि कपड़ा देखने में सााफ होने के बावजूद उस पर सूक्ष्मजीव मौजूद हो सकते हैं. इसलिए रूमाल की नियमित सफााई जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

रूमाल धोने का सही तरीका क्या है

जानकारी के अनुसार, रूमाल के कपड़े के अनुसार डिटर्जेंट चुनें और धोते समय उस पर लगी गंदगी को अच्छी तरहह साफ करें. धोने के बाद रूमाल को साफ जगह पर पूरी तरह सूखने दें. गीले रूमाल को मोड़कर जेब या बैगग में रखने से बचें. साथ ही, रूमाल निजी इस्तेमाल की चीज है. इसे दूसरों के साथ साझाा करने से बचें. अगर रूमाल पर नाक का स्राव, खांसी या ज्यादा पसीना लग गया है तो उसे बदलकर साफ रूमाल इस्तेमााल करें.

ये भी पढ़ें- जि‍द्दी मैल कैसे निकालें? मैल छुड़ाने के लिए कौन सी क्रीम अच्छी है, घर पर यूं बनाइए

रूमाल इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Latest and Breaking News on NDTV

इस्तेमाल किए हुए रूमाल को लंबे समय तक जेब में दबाकर न रखें, खासकर जब वह गीला हो. रूमाल धोने के बाद हाथ भी साफ करें. अगर आप बीमार हैं तो साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकें. इसके अलाावा रूमाल की नियमित धुलाई, पूरी तरह सुखाना और जरूरत पड़ने पर उसे बदलनाा अच्छी व्यक्तिगत स्वच्छता का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- मां बनने के बाद वजन कैसे घटाएं? एक्सपर्ट से जानिए बिना जिम और डाइटिंग के वेट लॉस करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Tips, Handkerchief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com