How to remove dirt from body while bathing : हमारे शरीर के पैर ही हैं, जो सबसे ज्यादा काम करते हैं. रात-दिन चलना, यह हमें कहां कहां नहीं ले जाते हैं. कभी धूल और मिट्टी, कभी पानी तो कभी नंगे पैर चलने से अकसर हमारे पैरों पर मैल (Dirt) जम जाता है. इस कारण पैर काले दिखने लगते हैं. सच तो ये भी है कि नहाते हुए भी हम अपने पैरों को नजरअंदाज करते हैं. बालों के लिए शैंपू, बॉडी के लिए बॉड वॉशर और चेहरे के लिए फेस वॉश,लेकिन पैरों के लिए कुछ नहीं लेते हैं. इससे साफ जाहिर है कि हम हमेशा पैरों को नजरअंदाज करते हैं. बिजी होने की वजह से पैरो का पेडीक्योर (Pedicure) भी नहीं करवा पाते हैं. यहां हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिससे आप घर पर ही अपने पैरो का सारा कालापन दूर कर सकते हैं.
पैरों पर काले निशान जल्दी कैसे हटाएं | Pairo ka kalapan kaise dur kare
दही और ओट्स पैक बनाइए
पैरों का कालापन दूर करने के लिए एक कटोरी में करीब 3 चम्मच भरकर ओट्स (Oats) डाल लें और अब उसमें गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से दही मिला लें. अब इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे डाल लीजिए. दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद पैरों पर कुछ देर मल लें और उसके बाद मास्क (Foot Mask) की तरह लगा रहने दें. इसे पैरौं से 12 से 15 मिनट के बाद धो लें. यह पैरों से सारे डेड स्किन सेल्स हटाने का एक अच्छा तरीका है. इसे धो लेने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
बेसन और दही फुट पैक
यह पैरों से मैल हटाने का यह एक अच्छा नुस्खा है. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच बेसन (Besan) लें और आधा कप के करीब दही लेकर मिला लीजिए. अब इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को आप अपने पैरों पर आधे घंटे के करीब लगाकर छोड़ दें. इसके बाद पानी से हल्के हाथ से मलते हुए सारा पेस्ट को छुड़ा लें.

आलू और नींबू से दूर करें मैल
मैल या पैरों से पिग्मेंटेशन छुड़ाने के लिए आलू और नींबू का इसलिए इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इन दोनों में ही प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण होते हैं जो त्वचा को साफ करने के लिए अच्छे माने गए हैं. एक कटोरी में नींबू का रस (Lemon Juice) और आलू का रस बराबर मात्रा में ले लें. इस रस को रूई की मदद से पैरों पर अच्छी तरह लगा लीजिए. 15 से 20 मिनट रखने के बाद पैरों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें, आपको कुछ देर बाद अपने पैरों में खुद असर नजर आने लगेगा.
हल्दी और बेसन का लेप
हल्दी को उसके औषधीय गुणों के लिए तो जाना ही जाता है. जितनी सेहत के लिए हल्दी अच्छी कही जाती है, उतना ही अच्छा असर इसका स्किन पर भी नजर आता है. हल्दी को पैरों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक चम्मच बेसन में एक छोटा चम्मच हल्दी डालकर लेप तैयार कर लें. इसमें एक चम्मच शहद भी मिला लें. पेस्ट बनाकर पैरों पर आधा घंटा तक लगाएं इसके बाद धो लें.
पपीता और शहद लोशन करें तैयार
पपीते में भी ब्लीचिंग गुण भरपूर होते हैं, इस कारण मैल छुड़ाने के साथ ही स्किन को चमक भी देता है. एक कटोरी में पैरों के अनुसार पपीते का गूदा लेकर उसमें 1 चम्मच भरकर शहद (Honey) डाल लें. इसके बाद दोनों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. इस तैयार मिश्रण को पैरों के कोने-कोने में लगाकर 20 से 25 मिनट तक रखिए और फिर ठंडे पानी से धो लें. पैरों का सारा मैल उतर जाएगा और पैर बिल्कुल साफ दिखने लगेंगे.
यह भी पढ़ें: सफेद बालों के लिए घर पर मेहंदी कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया बिना केमिकल वाली मेहंदी बनाने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं