विज्ञापन

Valentine Week Day 3 (Chocolate Day 9th Feb): चॉकलेटी पार्टनर का मुंह कराएं मीठा, चॉकलेट डे पर भेजे ये शायरी और मेसेज, जानें कब और क्‍यों मनाते हैं चॉकलेट डे

Happy Chocolate Day 2026 Shayari: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही प्यार की हवाएं चलने लगती हैं. रोज़ डे और प्रपोज़ डे के बाद आता है सबसे मीठा दिन- चॉकलेट डे. हर साल 9 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन सिर्फ कपल्स के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए है जिसके जीवन में आप मिठास भरना चाहते हैं. वैलेंटाइन वीक का तीसरा यानी 9 फरवरी बेहद मासूमियत भरा होता है.

Valentine Week Day 3 (Chocolate Day 9th Feb): चॉकलेटी पार्टनर का मुंह कराएं मीठा, चॉकलेट डे पर भेजे ये शायरी और मेसेज, जानें कब और क्‍यों मनाते हैं चॉकलेट डे

Valentine Week Day 3 (Chocolate Day): वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही प्यार की हवाएं चलने लगती हैं. रोज़ डे और प्रपोज़ डे के बाद आता है सबसे मीठा दिन- चॉकलेट डे. हर साल 9 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन सिर्फ कपल्स के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए है जिसके जीवन में आप मिठास भरना चाहते हैं. वैलेंटाइन वीक का तीसरा यानी 9 फरवरी बेहद मासूमियत भरा होता है.

Happy Chocolate Day 2026 Shayari: इस दिन को चॉकलेट डे मनाते हैं. यह एक बेहद ही खास द‍िन रहा है. वैसे भी चॉकलेट रिश्‍तो में प्‍यार को गहरा कर सकती हैं और अगर एक पूरा द‍िन ही इसके नाम हो तो क्‍या ही कहने. चॉकलेट डे के बाद वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन यानी 10 फरवरी Teddy Day के रूप में मनाया जाता है. पर चल‍िए पहले जानते हैं टेडी डे के बारे में- 

चॉकलेट डे कब है? (When is Chocolate Day?)

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को दुनिया भर में चॉकलेट डे मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और करीबियों को चॉकलेट देकर अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं.

चॉकलेट डे का क्या महत्व है? (Significance)

कहते हैं कि मीठा खाने से मूड अच्छा होता है. वैज्ञानिक रूप से भी चॉकलेट (खासकर डार्क चॉकलेट) खाने से शरीर में 'एंडोर्फिन' हार्मोन रिलीज होता है, जो हमें खुशी का एहसास कराता है. रिश्तों में जब कभी थोड़ी कड़वाहट आ जाए, तो एक चॉकलेट उसे दूर करने का दम रखती है. यह दिन रिश्तों में नई ताजगी और मिठास घोलने का प्रतीक है.

Also Read: Valentine Week 2026 Gift Ideas: रोज डे से वैलेंटाइन डे तक, पार्टनर को हर दिन दें ये तोहफा

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों मनाते हैं चॉकलेट डे? (Why do we celebrate?)

वैसे तो चॉकलेट डे की कोई प्राचीन पौराणिक कहानी नहीं है, लेकिन इसे प्यार के सप्ताह का हिस्सा इसलिए बनाया गया क्योंकि चॉकलेट को 'लव फूड' माना जाता है. पुराने समय में भी चॉकलेट को एक लग्जरी और कीमती तोहफा माना जाता था. आज के दौर में यह प्यार जताने का सबसे आसान और प्यारा तरीका बन गया है.

कैसे मनाएं चॉकलेट डे? (How to celebrate?)

  1. अपने पार्टनर को उनकी पसंद की अलग-अलग चॉकलेट्स का एक बास्केट गिफ्ट करें.
  2. अगर आप कुछ खास करना चाहते हैं, तो घर पर चॉकलेट बनाकर खिलाएं. इसमें आपकी मेहनत और प्यार साफ दिखेगा.
  3.  किसी अच्छे कैफे में जाकर 'चॉकलेट फोंड्यू' या 'हॉट चॉकलेट' का आनंद लें.

गिफ्ट में क्या दें?

  • पर्सनलाइज्ड चॉकलेट, जिस पर पार्टनर का नाम या फोटो हो.
  • डार्क चॉकलेट, अगर वो फिटनेस फ्रीक हैं.
  • चॉकलेट बुके, फूलों की जगह चॉकलेट का गुलदस्ता.

चॉकलेट डे शायरी | Happy Chocolate Day 2026 Shayari

चॉकलेट डे (9 फरवरी) के लिए यहां हैं कुछ बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली शायरियां हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं:

मिठास मोहब्बत की हर तरफ छाई है,
देखो चॉकलेट डे की सौगात आई है,
यूं तो चॉकलेट मीठी होती है बहुत,
पर आपकी मुस्कान से मीठी कोई चीज़ न बनाई है।"

Happy Chocolate Day

"बिन पुकारे हमें साथ पाओगे,
करो वादा कि ये रिश्ता दिल से निभाओगे,
चॉकलेट तो बहुत खा ली होंगी तुमने,
पर एक बार हमारे हाथ से खाओगे तो भूल नहीं पाओगे।"

Happy Chocolate Day

"चॉकलेट की खुशबू, आइसक्रीम की मिठास,
प्यार की मस्ती और अपनों का अहसास,
हंसते रहे आप हमेशा इसी तरह,
यही है मेरे दिल की सबसे खास आस।"

Happy Chocolate Day

आज चॉकलेट डे है, चॉकलेट तो खिलाओ,
मीठी-मीठी बातों से दिल को तो बहलाओ,
कब से इंतज़ार है हमें आपके तोहफे का,
कम से कम अब तो अपना कंजूस दिल दिखाओ!"

Happy Chocolate Day

"रिश्तों में मिश्री सी मिठास बनी रहे,
हाथों में चॉकलेट और लबों पर हंसी बनी रहे,
बस एक ही शर्त है इस 'Chocolate Day' पर,
डाइट का बहाना छोड़ो, आज तो पेट भरा रहे!"

Happy Chocolate Day

मीठा इंतज़ार और उससे भी मीठी आपकी बातें,
मुबारक हो आपको चॉकलेट डे की ये हसीन रातें
Happy Chocolate Day

चॉकलेट की खुशबू, आइसक्रीम की मिठास,
प्यार की मस्ती और अपनों का अहसास
Happy Chocolate Day

दिल हमारा चॉकलेट की तरह नाजुक,
तुम इसमें ड्राई फ्रूट्स का तड़का हो
Happy Chocolate Day

मिठास मोहब्बत की हर तरफ छाई है,
देखो चॉकलेट डे की सौगात आई है
Happy Chocolate Day

आज चॉकलेट डे है, चॉकलेट तो खिलाओ,
मीठी-मीठी बातों से दिल को तो बहलाओ
Happy Chocolate Day

तेरी मेरी दोस्ती का है ऐसा नाता,
जैसे चॉकलेट और उसकी मिठास का नाता
Happy Chocolate Day

बिन पुकारे हमें साथ पाओगे,
करो वादा कि चॉकलेट अकेले नहीं खाओगे
Happy Chocolate Day

रिश्तों में मिश्री सी मिठास बनी रहे,
हाथों में चॉकलेट और लबों पर हंसी बनी रहे
Happy Chocolate Day

कसम से बड़ी प्यारी लगती हो,
जब चॉकलेट खाकर तुम मुस्कुराती हो
Happy Chocolate Day

मिठास प्यार की कम न होने देना,
इस चॉकलेट डे पर रूठने न देना
Happy Chocolate Day

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com