विज्ञापन

Rose Day 2026 Wishes: रोज डे पर पार्टनर को भेजें ये प्यार भरे मैसेज, दिन बन जाएगा खास

Rose Day 2026 Wishes: हर साल 7 फरवरी के दिन रोज डे मनाया जाता है. अगर आप भी इस बार अपने पार्टनर को गुलाब के साथ अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो इन मैसेज को जरूर भेजें.

Rose Day 2026 Wishes: रोज डे पर पार्टनर को भेजें ये प्यार भरे मैसेज, दिन बन जाएगा खास
Rose Day 2026 Wishes: रोज़ डे पर भेजें ये विशेज.

Rose Day 2026 Celebrations: हर साल वैलेंटाइन वीक की शुरूआत रोज़ डे से होती है. रोज डे प्रेमियों के लिए बहुत महत्व रखता है. कपल्स पूरे साल वैलेंटाइन वीक का इंतजार करते हैं. हर साल फरवरी का दूसरा सप्ताह प्यार, रिश्तों और भावनाओं के नाम होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है. प्यार का इजहार करने के लिए इस वीक को बेहद खास माना जाता है. खासकर रोज डे को. हर साल 7 फरवरी के दिन रोज डे मनाया जाता है. अगर आप भी इस बार अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहते हैं, तो सिर्फ गुलाब नहीं इन प्यार भरे शब्दों से अपने दिल बात कहें. 

रोज़ डे का असली मतलब क्या है? (What is Rose Day all about)

रोज डे (Rose Day) का असली मतलब सिर्फ गुलाब देना नहीं, बल्कि प्यार, दोस्ती, प्रशंसा और भावनाओं को शब्दों के बजाय फूलों के जरिए व्यक्त करना है. गुलाब लोगों के बीच दोस्ती, प्यार, प्रशंसा, कृतज्ञता या यहां तक ​​कि दबे हुए प्यार को व्यक्त करने का एक आम तरीका है. कभी-कभी एक गुलाब लंबे संदेश से भी ज़्यादा असरदार होता है. गुलाब सच्ची भावनाओं को व्यक्त करने का एक तरीका है, चाहे वह आपके प्रियजन के लिए हो, किसी करीबी दोस्त के लिए हो या खुद के लिए. 

गुलाब के हर रंग का असली अर्थ- (What each rose colour really means)

  1. लाल: गहरा प्यार और रोमांस
  2. गुलाबी: मीठी प्रशंसा और स्नेह
  3. पीला: दोस्ती और खुशी
  4. सफेद: शांति, पवित्रता और नई शुरुआत
  5. नारंगी: जुनून और उत्साह
  6. बैंगनी: पहली नज़र का प्यार या मोह
Latest and Breaking News on NDTV

रोज डे पर भेजें ये रोमांटिक विशेज- (Rose Day Romantic Wishes)

1. भेजे हैं कुछ गुलाब खिलते कंवल को
महबूब तक खुदा मोहब्बत की हवा पहुंचे...

हैप्पी रोज़ डे! 

2. मेरी जिंदगी का हसीन ख्वाब हो तुम
मिले जिंदगी में हजारों मुझे पर 
उन हजारों की भीड़ में महकता हुआ 
प्यारा सा गुलाब हो तुम.

हैप्पी रोज़ डे! 

3. हमारा प्यार गुलाब की तरह खूबसूरत है. 
यह हमारे जीवन के बगीचे में आकर्षण जोड़ता है. 
मेरी तरफ से हमेशा-हमेशा के लिए.

हैप्पी रोज़ डे!

5. आपका दिन गुलाब की खुशबू की तरह 
मधुर प्रेम से भरा रहे. 

हैप्पी रोज़ डे!

5. गुलाब की पंखुड़ियों में छुपा है प्यार,

हर खुशबू कहती है दिल का इजहार.

कांटों से घिरकर भी जो खिला रहे,

वही सिखाता है रिश्तों का व्यवहार

हैप्पी रोज़ डे!
 

ये भी पढ़ें- बुलेट की स्पीड से बढ़ेगी बालों की लंबाई, बस इन 3 सीड्स का ऐसे करें इस्तेमाल

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
When Is Rose Day 2026: Date, History, Wishes, Quotes & Messages| First Day Of Valentine Week | Rose Day Shayari Boyfriend, Girlfriend | Happy Rose Day Shayari | February Shayari | Rose Day Shayari For | Happy Rose Day Quotes For Love
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com