विज्ञापन

Valentine Week 2026 Gift Ideas: रोज डे से वैलेंटाइन डे तक, पार्टनर को हर दिन दें ये तोहफा

अगर इस बार आप वैलेंटाइन वीक को खास बनाने की तैयारी में हैं, तो उन्‍हें हर दिन एक खास तोहफा दे सकते हैं.

Valentine Week 2026 Gift Ideas: रोज डे से वैलेंटाइन डे तक, पार्टनर को हर दिन दें ये तोहफा

फरवरी का महीना आते ही युवाओं को वैलेंटाइन वीक का इंतजार होता है. वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है. इन 7 दिनों में कपल्‍स अपने पार्टनर से प्‍यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. अगर इस बार आप वैलेंटाइन वीक को खास बनाने की तैयारी में हैं, तो उन्‍हें हर दिन एक खास तोहफा दे सकते हैं. रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक, क्‍या खास तोहफे खरीदें कि पार्टनर का दिन बन जाए, जानें इस लेख में.  

Valentine's Week 2026: पार्टनर को हर दिन दें खास तोहफे 

7 फरवरी: रोज डे (Rose Day)

रोड डे का मतलब ही है गुलाब. पार्टनर को उनकी पसंद के रंग का गुलाब दें. गुलाब का बुके दे सकते हैं. अगर बुके नहीं मिल रहा है तो केवल एक फूल भी काफी रहेगा. 

Valentine's Day 2026: पार्टनर को दें सरप्राइज, वैलेंटाइन डे पर ऐसे सजाएं बेडरूम

8 फरवरी: प्रपोज डे (Propose Day)

एक लेटर लिखें और उन्‍हें बता दें कि आप उनके लिए कितने खास हैं. अपने दिल की हर बात कागज पर उतार दें और उन्हें ये तोहफे में दे दें. 

9 फरवरी: चॉकलेट डे (Chocolate Day)

पार्टनर की पसंदीदा चॉकलेट उन्‍हें तोहफे में दे सकते हैं. जरूरी नहीं कि चॉकलेट बहुत महंगी हो, जरूरी है प्‍यार के एहसास के साथ दें. चाहें तो हैंडमेड चॉकलेट बॉक्स में चॉकलेट रखकर दे सकते हैं. 

10 फरवरी: टेडी डे (Teddy Day)

प्यारा सा टेडी लें और तोहफे में दें. टेडी का मतलब है कोई भी सॉफ्ट टॉय जो उनको पसंद आए. आप कस्टमाइज्ड कुशन भी दे सकते हैं जिसमें आप दोनों की प्‍यारी सी तस्‍वीर हो. 

11 फरवरी: प्रॉमिस डे (Promise Day)

ये दिन है वायदों का. वायदे ऐसे हों जो जीवन भर का साथ निभाने के हों. एक-दूसरे की कमियों को नजरअंदाज करने के हों. ऐसा वायदा भी कर सकते हैं जो वो आपसे कब से चाहते हों.  

First Date Tips: पहली मुलाकात में ये काम करके जीत लें सामने वाले का दिल

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

12 फरवरी: हग डे (Hug Day)

पार्टनर को प्‍यार भरा हग दें. साथ में उनकी पसंद का परफ्यूम भी दे सकते हैं. 

13 फरवरी: किस डे (Kiss Day)

इस दिन साथ में कैंडलनाइट डिनर का सरप्राइज दें. रोमांटिक डिनर के साथ हर पल यादगार बनाएं. 

14 फरवरी: वैलेंटाइन डे (Valentine's Day)

सुबह सबसे पहले डिजिटल लव लेटर भेज दें. पूरा दिन साथ बिताएं. फोटोज, वीडियोज लें, हंसी-खुशी के पलों को यादगार बनाएं. कपल रिंग तोहफे में दें. ये आप दोनों के जुड़ाव का एहसास कराएगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com