Why We Celebrate Valentine's Day on February 14: वैलेंटाइन वीक का आखिरी और सबसे खास दिन प्यार करने वालों (Day of Love) का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है! जैसे-जैसे वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) खत्म होता है, दुनिया भर के लोग 14 फरवरी को Valentine's Day 2026 मनाने की तैयारियों में जुट जाते हैं. यह वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) का सबसे अंतिम और यादगार दिन होता है.
Valentine's Day 2026: खुद से प्यार करना भी है जरूरी (Self-Love) सिर्फ कपल्स ही नहीं, बल्कि कई लोग वैलेंटाइन डे को 'Self-love' डे के तौर पर भी मनाते हैं. इस दिन वो खुद का ख्याल रखते हैं, अपनी पसंद की चीजें खरीदते हैं या वही काम करते हैं जो उन्हें ख़ुशी देते हैं. मोहब्बत का जश्न चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में, वैलेंटाइन डे का असली मतलब सिर्फ प्यार को महसूस करना और उसे सेलिब्रेट करना है. यह दिन पूरी तरह से प्यार के नाम है.

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें इसका इतिहास और महत्व | Why is Valentine's day celebrated on February 14th?
वैलेंटाइन डे की शुरुआत कहां से हुई?
वैलेंटाइन डे की जड़ें प्राचीन रोमन त्योहार ‘लूपर्कालिया' से जुड़ी हैं. यह त्योहार फरवरी के बीच में मनाया जाता था और वसंत के आने से जुड़ा था. बाद में पोप गेलैसियस फर्स्ट ने इस त्योहार को खत्म कर इसे सेंट वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की. करीब 14वीं शताब्दी से यह दिन रोमांस और प्यार से जुड़ गया.
वैलेंटाइन से जुड़ी कहानियां | Story Of Valentine's day
वैलेंटाइन डे को लेकर कई कहानियां मशहूर हैं. एक मान्यता के अनुसार, सेंट वैलेंटाइन एक पादरी थे, जिन्होंने राजा के आदेश के खिलाफ जाकर चुपके से कपल्स की शादी करवाई. राजा नहीं चाहता था कि जवान पुरुष शादी करें, ताकि वे युद्ध में जा सकें. इसी वजह से सेंट वैलेंटाइन को सजा दी गई. माना जाता है कि उन्होंने जेल से अपने दोस्त को एक खत लिखा था, जिस पर लिखा था – “From your Valentine.”
Also Read: आपके वैवाहिक जीवन को बदल सकता है 2-2-2 नियम?

Valentine's Day 2023: प्यार का सबसे बड़ा दिन, ऐसे करें सेलिब्रेट.
कार्ड, गुलाब और चॉकलेट की परंपरा कैसे शुरू हुई?
1500 के दशक में लोग इस दिन अपने खास लोगों को हाथ से लिखे मैसेज भेजने लगे. वहीं, धीरे -धीरे हाथ से बने कार्ड्स की जगह कमर्शियल कार्ड्स ने ले ली. समय के साथ लाल गुलाब, चॉकलेट और दिल के निशान ने अपनी अलग पहचान बना ली. अपनों के लिए कुछ खास करने का मौका इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या जिसे वो पसंद करते हैं, उनके प्रति अपना प्यार जताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते. गिफ्ट्स देना, रोमांटिक डेट्स पर जाना और बड़े-बड़े सरप्राइज प्लान करना- यही तो इस दिन की खासियत है. मकसद सिर्फ एक होता है: अपने दिल की बात बयां करना.
वैलेंटाइन डे से पहले पूरा एक हफ्ता प्यार को डेडिकेट होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है. इसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है. इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे (Promiss Day), हग डे (Hug Day) और किस डे आता है. आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जो इस पूरे हफ्ते का सबसे खास दिन होता है.

Also Read: Valentine Week पर पार्टनर के साथ जाना चाहते हैं घूमने, तो ये 4 जगह हैं बेस्ट, कम खर्च पर घूम आइए
आज के समय में वैलेंटाइन डे का मतलब
आज वैलेंटाइन डे सिर्फ कपल्स तक सीमित नहीं है. दोस्त, परिवार और अपने खास लोगों के लिए प्यार जताने का यह एक खूबसूरत मौका बन चुका है. यह दिन याद दिलाता है कि रिश्तों में प्यार के साथ ही सम्मान जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं