बारिश का मौसम सुहाना जरूर लगता है, लेकिन कई बार बारिश बड़ी परेशानी खड़ी कर देती है. खासकर तब, जब बैग में कोई जरूरी सर्टिफिकेट, मार्कशीट, आईडी प्रूफ या दूसरा कागज रखा हो. घर से बाहर निकलते समय अचानक तेज बारिश हो जाए तो कपड़ों के साथ-साथ बैग में रखे ये जरूरी कागजात भी भीग सकते हैं. ऐसे में सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि कहीं कागज फट न जाए या उस पर लगी इंक फैल न जाए. अब, अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो गया है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने गीले कागजात को सुखाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं-
गीले कागज को कैसे सुखाएं?
स्टेप नंबर 1- सबसे पहले पानी को धीरे-धीरे निकालेंशशांक बताते हैं, अगर कोई जरूरी कागज भीग गया है, तो सबसे पहले उसे किसी साफ और सूखे टिश्यू पर रखें. अब दूसरे टिश्यू की मदद से कागज को हल्के हाथ से दबाएं. ऐसा करने से टिश्यू कागज से ऊपर का पानी सोख लेता है. बस ध्यान रखें कि आपको कागज को रगड़ना नहीं है. गीले कागज पर ज्यादा हाथ लगाने या उसे रगड़ने से वह फट सकता है. साथ ही, उस पर लगी इंक भी फैल सकती है.
स्टेप नंबर 2- आयरनजब कागज से जितना हो सके पानी निकल जाए, तब उसके ऊपर दोबारा एक साफ टिश्यू रखें. इसके बाद आयरन की मदद से कागज को सुखाया जा सकता है. यहां भी ध्यान रखें कि आपको आयरन को कागज पर आगे-पीछे चलाना नहीं है. इसकी जगह आयरन को एक जगह हल्के से दबाएं और फिर उठाएं. इसके बाद दूसरी जगह रखकर फिर हल्के हाथ से प्रेस करें.
गीले कागज पर आयरन को आगे-पीछे घुमाने से इंक फैल सकती है और दस्तावेज खराब हो सकते हैं. इसलिए प्रेस को धीरे-धीरे दबाते हुए कागज को सुखाने की कोशिश करें. जरूरत पड़ने पर टिश्यू बदलते रहें.
शशांक बताते हैं, उन्होंने कागज को सुखाने के लिए करीब 15 से 20 मिनट तक ऐसा किया. इससे पेपर से सारा पानी और नमी निकल गई. आप भी इस तरीके को आजमाकर देख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- कचरा नहीं हैं यूज किए हुए Tea Bags, इन 4 कामों के लिए फिर से किए जा सकते हैं इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं