विज्ञापन

घुंघराले बाल रहेंगे हमेशा स‍िल्‍की, बस यह एक सफेद चीज नहाते हुए लगाइए, शोध में हुआ खुलासा

बार‍िश के मौसम में घुंघराले बालों की केयर करना बेहद मुश्‍क‍िल होता है. नमी की कमी से घुंघराले बाल बेजान से द‍िखने लगते हैं. इस मौसम में इस तरह से करें घुंघराले बालोकी के केयर.

घुंघराले बाल रहेंगे हमेशा स‍िल्‍की, बस यह एक सफेद चीज नहाते हुए लगाइए, शोध में हुआ खुलासा
घुंघराले लड़की के बाल रूटीन के लिए मुझे क्या चाहिए.

घुंघराले बाल देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, उन्हें संभालना उतना ही मुश्किल हो सकता है. ऐसे बालों का आपस में उलझ जाना और नमी की कमी से रूखे-बेजान हो जाना जैसी समस्याएं लगभग हर घुंघराले बाल वाले शख्स की रोज की परेशानी हैं. घुंघराले बालों को बार-बार कंघी करना या जरूरत से ज्यादा धोना समस्या को और बढ़ा सकता है. अच्छी खबर ये है कि इसके लिए महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. बस कुछ आसान आदतें बदलनी हैं. 

आईएनएस के मुताब‍िक सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति के बाल अलग होते हैं, इसलिए किसी एक व्यक्ति के लिए सही तरीका दूसरे के लिए भी वैसा ही हो, यह जरूरी नहीं है. सबसे पहले बात बाल धोने की. घुंघराले बालों को हर दिन धोना जरूरी नहीं है. कितनी बार बाल धोने चाहिए, यह सिर की त्वचा में तेल, पसीना, धूल और डैंड्रफ जैसी समस्याओं पर निर्भर करता है. अगर सिर की त्वचा ज्यादा तैलीय नहीं है, तो बार-बार शैंपू करने की जरूरत नहीं पड़ती. बहुत ज्यादा सफाई करने से बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल कम हो सकता है और बाल रूखे महसूस होते हैं. अपने बाल और सिर की त्वचा की जरूरत के हिसाब से शैंपू  करना बेहतर है. 

शोध के मुताबिक, कंडीशनर बालों के बीच होने वाली रगड़ को कम करता है, जिससे बालों को सुलझाते समय होने वाले नुकसान भी कम होते हैं.  इसलिए शैंपू के बाद बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाना फायदेमंद हो सकता है. 

शैंपू लगाते समय एक और बात ध्यान रखें. इसे मुख्य रूप से सिर की त्वचा पर लगाकर सफाई करनी चाहिए. बालों की पूरी लंबाई को जोर-जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं होती. शैंपू का झाग बालों की लंबाई तक पहुंचकर उसे साफ करता है. अगर बाल धोने के बाद बहुत सूखे या उलझे हुए लगते हैं, तो हल्का शैंपू और अच्छा कंडीशनर मददगार हो सकता है. 

कंडीशनर घुंघराले बालों के लिए काफी काम की चीज है. कंडीशनर बालों की सतह को चिकना बनाने में मदद करता है. इससे बाल आपस में कम उलझते हैं और कंघी करना आसान होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

बालों को सुखाने का तरीका भी बहुत मायने रखता है. नहाने के बाद तौलिये से बालों को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से पानी सोखें. गीले बालों को खींचकर कंघी करने से भी बचना चाहिए. घुंघराले बालों में बार-बार खिंचाव और रगड़ से टूटने का खतरा बढ़ता है. 

बालों को मुलायम रखने के लिए हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. खासकर बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों पर थोड़ी मात्रा लगाने से बालों की सतह चिकनी महसूस होती है और उलझन कम होती है. लेकिन ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से बाल चिपचिपे या भारी दिख सकते हैं, इसलिए थोड़ी मात्रा ही पर्याप्त है. 

यह भी पढ़ें: ना 10 हजार स्टेप्स, ना सप्लीमेंट्स... 42 साल की महिला ने बताई फिट रहने के लिए 9 सबसे हेल्दी आदतें

यह भी पढ़ें: बारिश में जूते हो गए हैं पूरी तरह गीले? जल्दी सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com