विज्ञापन

फ्रिज में भी नींबू जल्दी सूख जाते हैं तो क्या करें? अपनाएं यह आसान तरीका

डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने एक आसान हैक बताया है. इसकी मदद से आप नींबू को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

फ्रिज में भी नींबू जल्दी सूख जाते हैं तो क्या करें? अपनाएं यह आसान तरीका
नींबू को स्टोर कैसे करें?
(Photo Credit: NDTV)

गर्मी के दिनों में लगभग हर घर में नींबू का इस्तेमाल होता है. कोई नींबू पानी बनाकर पीता है, तो कोई सलाद या खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इसे इस्तेमाल करता है. लेकिन एक परेशानी लगभग सभी के साथ होती है वो ये कि नींबू कुछ ही दिनों में सूख जाते हैं. फ्रिज में रखने पर भी उनका छिलका सिकुड़ जाता है और सारा रस खत्म हो जाता है. ऐसे में कई बार नींबू फेंकने पड़ते हैं. अब, अगर आप चाहते हैं कि नींबू लंबे समय तक ताजे रहें, तो एक आसान तरीका आपकी मदद कर सकता है. डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि अगर नींबू को सही तरीके से रखा जाए, तो वे कई दिनों तक ताजे बने रह सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है ये तरीका- 

सबसे पहले नींबू पर लगाएं तेल

डिजिटल क्रिएटर कहते हैं, नींबू को ज्यादा दिनों तक फ्रैश रखने के लिए सबसे पहले उनपर खाने वाले तेल की बहुत हल्की परत लगा दें. ज्यादा तेल लगाने की जरूरत नहीं है. बस इतना तेल लगाएं कि पूरे नींबू पर हल्की कोटिंग हो जाए. यह परत नींबू के अंदर की नमी को जल्दी बाहर नहीं निकलने देती. इससे नींबू जल्दी सूखते नहीं हैं और उनमें रस बना रहता है.

अब एयरटाइट डिब्बे में रखें

तेल लगाने के बाद सभी नींबुओं को एक साफ और एयरटाइट डिब्बे में रख दें. इसके बाद डिब्बे को फ्रिज में रख दें. एयरटाइट डिब्बे में रखने से ज्यादा हवा अंदर नहीं जाती. वहीं फ्रिज का ठंडा तापमान नींबू को जल्दी खराब होने से बचाता है. इससे नींबू नरम नहीं पड़ते और उन पर फफूंदी लगने का खतरा भी कम हो जाता है.

14 दिन बाद भी रहेंगे फ्रेश

शशांक आल्शी के अनुसार, इस तरीके से रखने पर 14 दिन बाद भी नींबू ताजे और रस भरे बने रहते हैं. उनका छिलका सिकुड़ता नहीं है. वहीं, अगर नींबू पहले से अच्छे हों और उन्हें सही तरीके से रखा जाए, तो वे इससे भी ज्यादा समय तक चल सकते हैं.

ऐसे में अगर आपके घर में नींबू का इस्तेमाल अक्सर होता है, तो यह आसान तरीका आपके बहुत काम आ सकता है. इससे आपको बार-बार नींबू खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही खराब होने की वजह से नींबू फेंकने भी नहीं पड़ेंगे. ऐसे में आप भी इस आसान नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- सीलिंग फैन को फिर से सफेद कैसे करें? इस नुस्खे से एक ही बार में साफ हो जाएगी सारी ग्रीस, नया जैसा दिखने लगेगा गंदा पंखा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com