भारत में अधिकतर लोगों को चाय काफी पसंद होती है. वहीं, जो लोग टी बैग वाली चाय पीते हैं, वे यूज्ड टी बैग्स को अक्सर कचरे में फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो रुक जाइए. दरअसल, जिस टी बैग को आप कचरा समझ रहे हैं, वह कई जगह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व कई तरह से काम आ सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 4 तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप यूज्ट टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं.
1. खाद
यूज्ड टी बैग्स को आप खाद बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें मौजूद तत्व मिट्टी में नाइट्रोजन बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे खाद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है. इसके अलावा पौधों को नए गमले में लगाते समय यूज्ड टी बैग्स को गमले में नीचे रखा जा सकता है. इससे मिट्टी में लंबे समय तक नमी बनी रहती है.
2. बदबू दूर करने के लिए करें इस्तेमाल
इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स का उपयोग बदबू दूर करने के लिए भी किया जा सकता है. इन्हें आप कालीन या जूते की अलमारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, टी बैग्स में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बदबू को कम करने में मदद करते हैं और जगह को एकदम फ्रेश रखते हैं. इसके लिए आप इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को अच्छे से सुखा लें, फिर उन्हें खोलकर अंदर की चायपत्ती को बदबू वाली जगह पर छिड़क दें और थोड़ी देर बाद वैक्यूम क्लीनर की मदद से साफ कर लें.
यह भी पढ़ें: Monsoon Home Care: दीवारों पर फफूंद लग गई, फंगस को रोकने के 5 आसान तरीके
3. आंखों की सूजन कम करने के लिए
आंखों की सूजन यानी आई पफीनेस को कम करने के लिए भी आप इन टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप टी बैग्स को गुनगुने पानी में भिगाएं और एक कटोरी में ठंडा होने के लिए रख दें. फिर ठंडा होने के बाद टी बैग को आंखों पर लगाएं. इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और सूजन में काफी राहत मिलेगी.
4. हाथों से खाने की गंध
किचन में खाना बनाते समय कई बार हाथों में प्याज-लहसुन काटने की गंध रह जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए भी आप टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए हाथ धोने से पहले आप यूज्ड टी बैग को हाथों पर रगड़ लें. इससे गंध कम होने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: ना 10 हजार स्टेप्स, ना सप्लीमेंट्स... 42 साल की महिला ने बताई फिट रहने के लिए 9 सबसे हेल्दी आदतें
यह भी पढ़ें: बारिश में जूते हो गए हैं पूरी तरह गीले? जल्दी सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं