विज्ञापन

वॉशिंग मशीन में कितना डिटर्जेंट डालें? 99% लोग करते हैं ये बड़ी गलती

Front Load Vs Top Load Detergent: अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा कि वॉशिंग मशीन में बिना नाप-तौल के भर-भर के डिटर्जेंट डाल देते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि ज्यादा झाग कपड़ों को ज्यादा अच्छे से साफ करेगा लेकिन, ऐसा नहीं है. इस आर्टिकल में जाने डिटर्जेंट डालने का सही तरीका.

वॉशिंग मशीन में कितना डिटर्जेंट डालें? 99% लोग करते हैं ये बड़ी गलती
Washing Machine Tips: ज्यादा डिटर्जेंट डालकर कर रहे हैं बड़ी गलती. (AI Generated Image)

Household Cleaning Tips: जब हमारी मम्मी दादी हाथ से कपड़े धोती थी, तो कपड़े साफ और लंबे चलते थे. लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जब से वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल बढ़ा तब से कपड़े जल्दी खराब होने लगे हैं. इतना ही नहीं कई बार वॉशिंग मशीन में कपड़े सही से साफ भी नहीं हो पाते हैं. आखिर ऐसा क्यों होता है. आपको बता दें कि अक्सर हमें लगता है कि वॉशिंग मशीन में जितना ज़्यादा पाउडर या लिक्विड डिटर्जेंट डालेंगे, कपड़े उतने ही ज़्यादा चमकेंगे. मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है. ज़रूरत से ज़्यादा डिटर्जेंट न सिर्फ आपके महंगे कपड़ों को बर्बाद कर रहा है, बल्कि आपकी वॉशिंग मशीन की उम्र भी कम कर रहा है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए जानते हैं वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए कितनी मात्रा में डिटर्जेंट डालना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

​ज़्यादा डिटर्जेंट मतलब साफ़ कपड़े? 

​ज़्यादातर घरों में लोग अंदाज़े से मुट्ठी भर कर डिटर्जेंट डाल देते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत ज़्यादा झाग बनने से कपड़ों के रेशों (fibers) के बीच साबुन फंस जाता है. इससे कपड़े धोने के बाद कड़क हो जाते हैं और उनमें से अजीब सी गंध आने लगती है. यही नहीं, एक्स्ट्रा झाग को निकालने के लिए मशीन को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली और पानी दोनों की बर्बादी होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

​कितना डालें डिटर्जेंट? 

अगर आपके इलाके में पानी 'खारा' (Hard Water) है, तो आपको डिटर्जेंट की मात्रा थोड़ी सी बढ़ानी पड़ सकती है. वहीं अगर आप 'फ्रंट लोड' मशीन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हमेशा 'लो-सड्स' (कम झाग वाला) डिटर्जेंट ही चुनें.

  1. अगर कपड़े बहुत ज़्यादा गंदे हैं, तो उन्हें मशीन में डालने से पहले 15-20 मिनट सादे पानी में भिगो दें. इससे आपको कम डिटर्जेंट में बेहतर सफाई मिलेगी.
  2. अगर किसी कपड़े पर तेल या चाय का दाग है, तो पूरे ड्रम में डिटर्जेंट भरने के बजाय सिर्फ उस दाग वाली जगह पर थोड़ा सा लिक्विड लगाकर रगड़ें.
  3. ड्रम को हमेशा थोड़ा खाली रखें. अगर कपड़े घूमने के लिए जगह नहीं पाएंगे, तो कितना भी डिटर्जेंट डाल लें, सफाई अच्छी नहीं होगी.
  4. महीने में एक बार अपनी वॉशिंग मशीन को बिना कपड़ों के 'टब क्लीन' मोड पर चलाएं. इससे मशीन के अंदर जमा हुआ एक्स्ट्रा डिटर्जेंट और कचरा निकल जाएगा.

ये भी पढ़ें- ब्रेड सेंकने के अलावा, क्या-क्या काम कर सकता है किचन में मौजूद छोटा सा टोस्टर? 

Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com