Can You Mix Salt To Ghee: घी लगभग हर भारतीय रसोई में पाया ही जाता है. ये न केवल खाने के स्वाद को दो गुना बढ़ाने का काम करता है, बल्कि घी खाने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स घी को डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर घी में थोड़ी मात्रा में सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन किया जाए, तो इससे आपकी सेहत पर कैसा असर पड़ता है? हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि इस एक नुस्खे से आपको बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर आयुर्वेदिक डॉ. रोबिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर बताते हैं, आज के समय में अधिकतर लोग पेट में गैस, एसिडिटी, अपच या कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान रहने लगे हैं. कुछ भी खाने के बाद लोगों को पेट में अफारा बनने लगता है. अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप इस आसान नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डॉ. हर बार खाना खाने से पहले आधा चम्मच घी में एक चुटकी सेंधा नमक और एक चुटकी हींग डालकर खाने की सलाह देते हैं. डॉ. रोबिन शर्मा के मुताबिक, ऐसा करने से आपको खाने के बाद पैट में गैस और अफारे की परेशानी नहीं होती है और पेट हल्का रहता है.
कैसे पहुंचाता है फायदा?
डॉ. रोबिन शर्मा से अलग कई हेल्थ रिपोर्ट्स भी घी, सेंधा नमक और हींग को गैस-एसिडिटी से राहत दिलाने में फायदेमंद बताती हैं. घी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं. घी का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी मदद करता है. दूसरी ओर सेंधा नमक पेट की गैस को बाहर निकालने में मदद करता है और एसिड का संतुलन बनाए रखता है. वहीं, हींग एक प्राकृतिक एंटी-गैस एजेंट है, जो पेट में गैस बनना रोकता है और सूजन को कम करता है. इस तरह ये मिश्रण पाचन को सुधारकर एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं में राहत देता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं