Dry Lips: कई लोगों को सालभर रूखे और फटे हुए होंठों की समस्या झेलनी पड़ती है. यानी मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का, उनके होंठ हमेशा ड्राई और फटे हुए ही रहते हैं. ऐसे में पहला उपाय होता है लिप बाम लगाना. फटे होंठों को ठीक करने के लिए लोग थोड़े-थोड़े समय में लिप बाम लगाना शुरू कर देते हैं. हालांकि, दिन में कई बार लिप बाम लगाने के बावजूद होंठ नर्म और ठीक नहीं होते. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए स्किन एक्सपर्ट से जानते हैं ड्राई और फटे हुए होंठों को ठीक कैसे करें.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट पल्लवी अहिरे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में त्वचा विशेषज्ञ बताती हैं, होंठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है और इसमें ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते, इसलिए ये जल्दी ड्राई हो जाती है. इससे अलग कई आदतें भी होंठों को ड्राई और रफ बना देती हैं. ऐसे में सिर्फ लिप बाम लगाना काफी नहीं है, बल्कि सही किस्म के प्रोडक्ट्स और कुछ जरूरी आदतों को अपनाना जरूरी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, अगर आप बार-बार लिप बाम लगाने के बाद भी सूखे और फटे होठों की समस्या से परेशान हैं, तो ये जानना जरूरी है कि समस्या सिर्फ नमी की कमी की वजह से नहीं है. इससे अलग बार-बार होंठ फटने के पीछे 3 कारण जिम्मेदार हो सकते हैं.
- नंबर 1- अक्सर हम जो लिप बाम इस्तेमाल करते हैं, उनमें खुशबू, मेंथॉल या कैम्फर जैसे रसायन होते हैं, जो होठों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं.
- नंबर 2- बार-बार होंठ चाटना या उन्हें काटना भी होठों की नमी को खत्म कर देता है, जिससे वे फटने लगते हैं और काले दिखने लगते हैं.
- नंबर 3- धूप में बिना एसपीएफ वाले लिप बाम के बाहर निकलना भी होंठों के फटने या डार्क पड़ जाने का एक बड़ा कारण है. होंठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है और इसे भी सन प्रोटेक्शन की जरूरत होती है.
डर्मेटोलॉजिस्ट आगे बताती हैं, रूखे और फटे होंठों को ठीक करने के लिए इन तीनों आदतों में सुधार करना जरूरी है. इसके लिए-
- ऐसा लिप बाम इस्तेमाल करें जिसमें खुशबू न हो और SPF जरूर हो.
- होंठों को चाटने या काटने की आदत छोड़ें, क्योंकि इससे ड्राई लिप्स की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है.
- अगर होंठों पर पिग्मेंटेशन (कालेपन) ज्यादा है, तो इसे कम करने के लिए कोजिक एसिड या नायसिनामाइड वाले लिप सीरम का इस्तेमाल करें.
डॉक्टर बताती हैं, स्किनकेयर सिर्फ चेहरे तक ही सीमित नहीं है. होंठों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है. सही प्रोडक्ट्स और थोड़ी सी सावधानी से आप अपने होठों को फिर से मुलायम, गुलाबी और हेल्दी बना सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं