विज्ञापन

बाल झड़ने से हैं परेशान? मेथी, प्याज और एलोवेरा से घर पर बनाएं ये खास हेयर पैक, जानें लगाने का सही तरीका

Hair Fall Home Remedy : बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो मेथी दाना, प्याज का रस, अरंडी का तेल और एलोवेरा से बना हेयर पैक आजमा सकते हैं. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका, लगाने का सही समय और जरूरी सावधानियां.

बाल झड़ने से हैं परेशान? मेथी, प्याज और एलोवेरा से घर पर बनाएं ये खास हेयर पैक, जानें लगाने का सही तरीका
मेथी दाना से तैयार करें हेयर पैक
ndtv

आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ने, पतले होने और टूटने की समस्या आम होती जा रही है. कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर इन दिनों मेथी दाना, प्याज, अरंडी के तेल और एलोवेरा से बना एक घरेलू हेयर पैक चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि इससे बालों को मुलायम बनाने और उनकी देखभाल करने में मदद मिल सकती है. जयपुर डंगिंग सिटी चैनल की सोनिया गोयल ने इस हेयर पैक को बनाने और लगाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं.

मेथी दाना से तैयार करें हेयर पैक

सोनिया ने बताया कि इस हेयर पैक को बनाने के लिए सबसे पहले चार चम्मच साबुत मेथी दाना लें. इसे एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें. सुबह मेथी दाना फूल जाएगा और पानी में हल्का चिपचिपापन आ जाएगा. अब भीगे हुए मेथी दाने को उसी पानी के साथ मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. इसके बाद तैयार पेस्ट को छान लें, ताकि इसमें मेथी के मोटे टुकड़े न रहें.

प्याज का रस और अरंडी का तेल मिलाएं

अब एक प्याज छीलकर अच्छी तरह धो लें और छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पीस लें. इसके बाद सूती कपड़े या बारीक छलनी से प्याज का रस निकाल लें. तैयार मेथी के पेस्ट में प्याज का रस मिलाएं. अब इसमें एक चम्मच अरंंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल डाल दें.

ये भी पढ़ें- सीने की जलन और खट्टी डकार से राहत दिला सकते हैं ये ड्रिंक्स, जानें Acid Reflux शांत करने के लिए क्या पीएं

एलोवेरा मिलाकर ऐसे बनाएं हेयर पैक

इस मिश्रण में एलोवेरा जूस मिलाकर अच्छी तरह मििक्स कर लें. इस तरह आपका घरेलू हेयर पैक तैयार हो जाएगा. वीडियो में बताया गया है कि जिन लोगों को प्याज का इस्तेमाल नहीं करना है, वे इसकी जगह आधा कप दही मिला सकतेे हैं. अगर आप बालों में अंडा इस्तेमाल करते हैं तो इसमें एक अंडा भी मििलाया जा सकता है.

बालों में कितनी देर लगाकर रखें?

इस हेयर पैक को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं. वीडियो में इसे करीब एक से डेढ़ घंटे तक लगाने की सलाह दी गई है. इसके बाद सामान्य पानी से बालोों को अच्छी तरह धो लें और फिर माइल्ड शैैंपू का इस्तेमाल करें. वीडियो में इसे हर तीन दिन में लगाने का सुझाव दिया गया है, हालांकि इतनी बार इस्तेमाल करना हर किसी के लिए जरूरी या उपयुुक्त नहीं है.

क्या सच में रुक सकता है हेयर फॉल?

ध्यान रखें कि मेथी, प्याज, अरंडी का तेल और एलोवेरा बालों की देखभाल में इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन इस मिश्रण से बाल झड़ना बंद होने या गंजापन दूर होने का पुुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. बाल झड़ने की वजह पोोषण की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव या स्कैल्प की समस्या भी हो सकती है. इसलिए लगातार बाल झड़ने, जगह-जगह से बाल गाायब होने या गंजेपन की स्थिति में स्किन विशेषज्ञ से सलाह लें. पहली बार पैैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

ये भी पढ़ें- डायबिटीज में सुबह से रात तक क्या खाएं? यहां जानें पूरा डाइट प्लान

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair, Hair Serum, Hair Fall, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com