Bathroom Ki Tiles Saaf Karne Ke Liye Kya Karna Chahie: घर की खूबसूरती और हाइजीन के लिए बाथरूम की रोजाना सफाई बहुत ज्यादा जरूरी होती है. जब हम बाथरूम में नई टाइल्स लगवाते हैं तो उसकी चमक एकदम नई जैसी रहती है लेकिन समय के साथ-साथ उसकी चमक चली जाती है. दरअसल, टाइल्स पर जमा साबुन के दाग, सीलन और जिद्दी गंदगी धीरे-धीरे उनकी चमक छीन लेते हैं. ऐसे में कई लोग महंगे क्लीनर खरीदते हैं लेकिन फिर भी मन मुताबिक रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से भी सालों पुरानी मैली टाइल्स को साफ और चमकदाार बनाया जा सकता है. इसी कड़ी मेंं आज हम आपको बाथरूम की सालों पुरानी मैली टाइल्स चमकाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
टाइल्स साफ करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- 3 चम्मच वॉशिंग पाउडर
- 1 पैकेट ईनो
- थोड़ा सा हार्पिक टॉयलेट क्लीनर
- एक कटोरी
- कपड़े धोने वाला ब्रश
- स्टील स्क्रबर

क्लीनिंग सॉल्यूशन कैसे तैयार करें?
सबसे पहले एक बाउल में 3 चम्मच वॉशिंग पाउडर डालें. इसके बाद इसमें एक पैकेट ईनो मिलाएं. फिर थोड़ा साा हार्पिक टॉयलेट क्लीनर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब पूरे मिश्रण में झाग बनने लगेंगे, जो गंदगी को ढीला करने में मदद करते हैं. आपका क्लीनिंग सॉल्यूशन बनकर तैयार हो जाएगा.
टाइल्स की कैसे करें सफाई
जहां-जहां टाइल्स पर ज्यादा गंदगी जमा हो, वहां चम्मच की मदद से तैयार इस क्लीनिंग मिश्रण डालें. इसकेे बाद कपड़े धोने वाले ब्रश से इसे पूरी तरह फैला दें. मिश्रण लगाने के बाद इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें ताकि ये जमी हुई गंदगी पर असर कर सके. फिर कुछ देर बाद ब्रश से टाइल्स को अच्छी तरह रगड़ें. जिन जगहों पर जिद्दी दाग हों, वहां स्टील स्क्रबर का इस्तेमाल करें. धीरे-धीरे गंदगी निकलने लगेगी और टाइल्स की चमक वापस आने लगेगी. इस घरेलू तरीके की मदद से सालों साल पुरानी टाइल आसानी से साफ हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: कंडे या उपले से गोबर की खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में गोबर की खाद कैसे डालें
यह भी पढ़ें: DIY Old Diya: फेंकिए मत पुराने दिये, ऐसे कर लें दोबारा इस्तेमाल, लोहे के बर्तनों की सफाई में आएंगे काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं