सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है. लोगों ने अपने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं. बहुत से लोग हर साल सर्दियों में नए कपड़े खरीदते है और पुराने वाले ऐसे बेकार समझकर फेंक देते हैं. अक्सर अलमारी से ऐसे स्वेटर, शॉल और कार्डिगन निकल आते हैं जो या तो पुराने हो चुके होते हैं, छोटे पड़ जाते हैं या फिर किसी वजह से पहनने लायक नहीं रहते. ऐसे में ज्यादातर लोग इन्हें फेंक देते हैं, जबकि ऊनी कपड़े बेहद मजबूत और टिकाऊ होते हैं. अगर आपके घर में भी बहुत से गर्म कपड़े जमा हो गए हैं तो इन्हें फेंकने की बजाय कुछ आसान DIY आइडियाज की मदद से घर की सजावट और डेली के इस्तेमाल की चीजों में बदला जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं पुराने ऊनी कपड़ों का क्या-क्या करें?
कुशन कवर
पुराना और मोटा स्वेटर घर के लिए खूबसूरत कुशन कवर बनाने के काम आ सकता है. इसके लिए स्वेटर के सामने वाले हिस्से को काटकर कुशन के आकार के अनुसार तैयार करें और उसमें कुशन डालकर किनारों को सिल दें. इसमें आप बटन या जिप भी लगा सकते हैं.
वॉर्म कवर
स्वेटर की बाजू का हिस्सा छोटे DIY प्रोजेक्ट्स के लिए बिल्कुल सही रहता है. इसे कप के आकार के अनुसार काटकर सिलाई करें. इससे चाय या कॉफी लंबे समय तक गर्म रहती है और कप पकड़ते समय हाथ भी नहीं जलते.
डोर ड्राफ्ट स्टॉपर
ऊनी कपड़े ठंडी हवा को रोकने में मदद करते हैं. पुराने स्वेटर के हिस्से को लंबाई में सिलकर उसमें कपड़े के टुकड़े या रुई भर दें और दोनों सिरों को बंद कर दें. इसे दरवाजे या खिड़की के नीचे रखकर ठंडी हवा को अंदर आने से रोका जा सकता है.
वॉल हैंगिंग
स्वेटर के बचे हुए छोटे-छोटे टुकड़ों या ऊन के धागों से रंग-बिरंगे पोम-पोम तैयार करें. इन्हें धागे में पिरोकर गारलैंड बनाएं और कमरे या खिड़की पर सजाएं. इसके अलावा ऊनी टुकड़ों को किसी लकड़ी के फ्रेम या कपड़े पर लगाकर सुंदर वॉल हैंगिंग भी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर से ब्लश कैसे बनाएं? गुलाबी और फ्रेश गालों के लिए चुकंदर का ब्लश बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- सर्दियों मोरिंगा का सूप पीने के क्या होगा? जानें सहजन का सूप बनाने की आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें:- कुकर में कढ़ी-चावल कैसे बनाएं? शेफ से जानें 15 मिनट में कढ़ी-चावल एक साथ बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- बिरयानी जैसा चटपटा चिकन पुलाव बनाने का सबसे आसान तरीका, घर पर मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, शेफ से जानें चिकन पुलाव रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं