विज्ञापन

Delhi Trade Fair 2026: नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से कैसे पहुंचें प्रगति मैदान? जानें मेट्रो, बस और टिकट की पूरी जानकारी

Delhi Trade Fair 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 14 से 27 नवंबर तक आयोजित हो रहा है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद से आने वाले लोग मेट्रो, बस या कैब से आसानी से पहुंच सकते हैं.

Delhi Trade Fair 2026: नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से कैसे पहुंचें प्रगति मैदान? जानें मेट्रो, बस और टिकट की पूरी जानकारी
दिल्ली NCR से कैसे पहुंचें प्रगति मैदान
ndtv

गांव के मेले में घूमने, नई-नई चीजें देखने और चटपटे पकवानों का स्वाद लेने का मजा ही अलग होता है. अब यही रंग दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भी देखने को मिलेगा. यहां देश के अलग-अलग राज्यों के सामान, हस्तशिल्प, कपड़े, खानपान और कारोबार से जुड़ी चीजें देखने को मिलेंगी. अगर आप दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद या आसपास के इलाकों से परिवार के साथ ट्रेड फेयर घूमने आना चाहते हैं तो पहले अपना रास्ता और आने-जाने का साधन तय कर लें. साथ ही घर से निकलने से पहले जरूरी जानकारी जान लीजिए.

आम लोगों के लिए खुल गया ट्रेड फेयर

45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 14 से 27 नवंबर 2026 तक भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस विजिटर्स के लिए मेले में एंट्री रहेगी, जबकि आम लोग 19 से 27 नवंबर तक घूम सकेंगे. मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक है लेकिन आम दर्शकों को शाम 5:30 बजे तक ही प्रवेेश मिलेगा.

नोएडा से कैसे पहुंचें प्रगति मैदान

नोएडा और ग्रेटर नोएडा से आने वालों के लिए मेट्रो सुविधाजनक विकल्प है. ब्लू लाइन से सीधे सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन उतर सकते हैं. वहां से भारत मंडपम के गेट तक पैदल या उपलब्ध स्थानीय परििवहन से पहुंचा जा सकता है.

गाजियाबाद और बागपत से आने वाले अपनाएं ये रास्ता

गाजियाबाद से आने वाले लोग अपने नजदीकी मेट्रो स्टेशन के हिसाब से रेड या ब्लू लाइन पकड़ सकते हैं. जरूरत पड़ने पर कश्मीरी गेट या मंडी हाउस से लाइन बदलकर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पहुंचें. बाागपत और आसपास के गांवों से आने वाले लोग पहले बस या ट्रेन से दिल्ली पहुंचें और फििर मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- गोवा नहीं, महाराष्ट्र की ये जगह जीत रही लोगों का दिल, 2 घंटे की बोट राइड में दिखेंगे 12 शानदार स्पॉट

गुरुग्राम और फरीदाबाद से आने वालों के लिए रास्ता

गुरुग्राम से येलो लाइन पकड़कर राजीव चौक पहुंचें और वहां से ब्लू लाइन की ट्रेन लेकर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन उतरें. वहीं फरीदाबाद से वायलेेट लाइन के जरिए मंडी हाउस पहुंचकर ब्लू लाइन बदल सकते हैं. मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट अगला स्टेेशन है.

बस, कैब और अपनी गाड़ी से भी पहुंच सकते हैं

ITPO के अनुसार, मंडी हाउस समेत कई मेट्रो स्टेशनों से शटल बसों की व्यवस्था की गई है जो मेले के गेट तक पहुंचनेे में मदद करेंगी. बस, ऑटो और ओला और उबर कैब भी विकल्प हैं. निजी गाड़ी से आने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है लेकिन भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए मेट्रो बेेहतर रहेगी.

टिकट और एंट्री गेट की जान लें जानकारी

जानकारी के अनुसार, आम दिनों में वयस्कों का टिकट 100 रुपये और वीकेंड पर 200 रुपये है. बच्चों के टििकट क्रमशः 50 और 100 रुपये हैं. टिकट ऑनलाइन, IITF ऐप या 55 चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों से ले सकते हैं. दर्शकों के लिए गेट नंबर 3, 4, 6 और 10 नििर्धारित हैं.

ये भी पढ़ें- केरल में छिपा है प्रकृति का अनोखा वाटर स्लाइड, जहां फ्री में ले सकते हैं एडवेंचर का मजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel, Delhi Trade Fair, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com