आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के अलावा लंबे वक्त तक बैठे रहने के कारण अधिकतर लोग तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हैं. देखा जाए तो आज के समय में बढ़ता हुआ वजन और जरूरत से ज्यादा मोटापा हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी का कारण बन चुका है. अगर समय रहते बढ़ते मोटापे पर कंट्रोल न किया जाए तो ये ना सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी (personality) को खराब कर सकता है बल्कि, कई तरह की बीमारियों को भी न्योता दे सकता है. इसके लिए जरूरी है समय रहते बढ़ते वजन पर काबू पाना. ऐसे में मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सही खानपान के साथ-साथ वर्कआउट भी जरूरी होता है, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद अगर वर्कआउट के लिए टाइम नहीं निकाल पा रहे हैं तो रोजाना अपनी डाइट में सिर्फ ये ड्रिंक्स शामिल कर लें और बढ़ते हुए वजन से जल्दी ही छुटकारा पा सकते हैं. यह आपका पाचन तंत्र एकदम फिट रखेगा, जिससे आपका वजन तो कम होगा कि इसके साथ ही आप दिनभर एनर्जी से फुल रहेंगे.

वेट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री | Ingredients For Making Weight Loss Drink
- 2 चम्मच जीरा.
- 2 चम्मच सौंफ.
- 2 चम्मच अजवाइन.
- 2 छोटी दालचीनी की स्टिक.
Yoga Pose: रहना चाहती हैं Kareena Kapoor की तरह 'HIT OR FIT' तो रोजाना करें उनका ये सीक्रेट योगासन
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

ऐसे बनाएं वेट लॉस ड्रिंक | How to make weight loss drink
इसके लिए आप जीरा, सौंफ, दालचीनी और अजवाइन को हल्का भुनकर ग्राइंडर करें, जब तक की ये पाउडर का रूप न ले ले. इसके बाद इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रख लें. इस पाउडर को रोजाना एक कप गर्म पानी में एक टीस्पून डालकर गुनगुना पिएं. इससे आप कुथ ही दिन में फर्क दिखने लगेगा.
Easy Weight Gain Tips: तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन, तो आजमाएं ये रामबाण इलाज
ऐसे करता है ये वेट लॉस ड्रिंक काम | How Does This Weight Loss Drink Work
फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर जीरा, दालचीनी, अजवाइन और सौंफ, आपका पाचन दुरुस्त रखने में मदद करता है. इसके रोजाना सेवन से आपका पाचन तेजी से काम करता है. इसके साथ ही ये गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. इसके रोजना सेवन से आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं. वहीं अगर आप एक दिन में तीन हेल्दी मील लेते हैं और ऑयली, जंक फूड, पैक्ड फूड से बचते हैं तो यह पाउडर और भी बेहतर तरीके से काम करेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं