विज्ञापन

मौसम है सुहाना, इस वीकेंड कहीं बाहर है जाना? दिल्ली-NCR के पास ये 5 शानदार स्टेकेशन बनेंगे बजट-फ्रेंडली ठिकाने

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने राहत दी है, ऐसे में अगर आप इस वीकेंड कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन बजट सीमित है, तो स्टेकेशन एक शानदार विकल्प बन सकता है. गुरुग्राम से लेकर नीमराना तक, NCR के आसपास कई ऐसी जगहें हैं जहां आप कम खर्च में मजेदार और सुकून भरा समय बिता सकते हैं.

मौसम है सुहाना, इस वीकेंड कहीं बाहर है जाना? दिल्ली-NCR के पास ये 5 शानदार स्टेकेशन बनेंगे बजट-फ्रेंडली ठिकाने
दिल्ली-NCR के पास हैं ये 5 शानदार स्टेकेशन, जेब पर भी नहीं पड़ेंगे भारी
NDTV

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है. ऐसे में वीकेंड आते ही घर से बाहर निकलने का मन होना लाजमी है. लेकिन हर बार मनाली, मसूरी या नैनीताल जाना संभव नहीं होता. कभी समय की कमी होती है तो कभी बजट साथ नहीं देता. अच्छी बात यह है कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास ऐसी कई जगहें हैं, जहां एक या दो दिन बिताकर आप खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं. अगर आप भी इस वीकेंड कम खर्च में छोटा सा ब्रेक लेना चाहते हैं, तो ये जगहें आपके लिए बेहतरीन स्टेकेशन ऑप्शन साबित हो सकती हैं. 

स्टेकेशन आखिर होता क्या है?

स्टेकेशन का मतलब है बिना लंबी यात्रा किए, घर से ज्यादा दूर न जाकर एक छोटा सा ब्रेक लेना. इसमें ट्रैवल का समय कम लगता है, खर्च भी सीमित रहता है और पूरा वीकेंड लंबी ड्राइव करते हुए बिताने की बजाय आराम और घूमने में निकल जाता है. यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में स्टेकेशन का चलन तेजी से बढ़ा है. खासकर उन लोगों के बीच, जो रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक तो चाहते हैं, लेकिन लंबी छुट्टी नहीं ले सकते. ऐसे में एक या दो दिन का स्टेकेशन मूड फ्रेश करने का आसान तरीका बन जाता है. यहां हम आपको दिल्ली- NCR के पास के ही कुछ ऐसे स्टेकेशन्स बता रहे हैं तो आपको रूटीन लाइफ से ब्रेक भी दे सकते हैं और जेब पर बहुत भारी भी नहीं पड़ेंगे.

दमदमा लेक: शहर से दूर, लेकिन ज्यादा नहीं

अगर आपको पानी, हरियाली और शांत माहौल पसंद है तो दमदमा लेक अच्छा विकल्प हो सकता है. गुरुग्राम के पास स्थित यह इलाका बोटिंग, नेचर वॉक और छोटे रिसॉर्ट्स के लिए जाना जाता है. सुबह निकलकर शाम तक भी यहां का आनंद लिया जा सकता है, जबकि चाहें तो एक रात रुककर भी वीकेंड बिताया जा सकता है.

मानेसर: फार्म स्टे और खुला माहौल

दिल्ली की भागदौड़ से दूर कुछ समय बिताना चाहते हैं तो मानेसर अच्छा विकल्प है. यहां कई फार्म स्टे, रिसॉर्ट और खुले हरियाली वाले ठिकाने हैं. परिवार या दोस्तों के साथ एक शांत वीकेंड बिताने वालों के बीच यह जगह काफी लोकप्रिय है.

नीमराना: इतिहास और लग्जरी का मेल

अगर आपका मन किसी अलग अनुभव का है, तो नीमराना जा सकते हैं. यहां का ऐतिहासिक किला और आसपास का माहौल वीकेंड ट्रिप को खास बना देता है. दिल्ली से दूरी भी इतनी नहीं है कि पूरा दिन सफर में निकल जाए.

सूरजकुंड और अरावली बेल्ट

बहुत दूर नहीं जाना चाहते तो सूरजकुंड और अरावली क्षेत्र भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं. यहां कई रिसॉर्ट्स और सुकून भरे ठिकाने मौजूद हैं. बारिश या हल्के ठंडे मौसम में यह इलाका और खूबसूरत लगने लगता है.

ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे बेल्ट

जेवर एयरपोर्ट के आसपास का इलाका तेजी से ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी हब के रूप में उभर रहा है. यहां कई नए रिसॉर्ट, वीकेंड स्टे और मनोरंजन हब्स तैयार हो रहे हैं. आने वाले समय में यह इलाका दिल्ली-NCR के लोगों के लिए और बड़ा वीकेंड डेस्टिनेशन बन सकता है.

कम खर्च में स्टेकेशन कैसे प्लान करें?

अगर बजट बचाना चाहते हैं तो वीकेंड की बजाय शुक्रवार या सोमवार की बुकिंग देख सकते हैं. कई प्रॉपर्टीज डे-स्टे और डे-यूज पैकेज भी देती हैं. इसके अलावा घर से 100-150 किलोमीटर के दायरे में मौजूद जगहें चुनने से पेट्रोल और टोल का खर्च भी कम रहता है. मौसम सुहाना हो और जेब लंबी छुट्टी की इजाजत न दे, तब स्टेकेशन सबसे अच्छा रास्ता बन सकता है. कभी-कभी तरोताजा होने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर जाने की जरूरत नहीं होती. शहर से बस थोड़ा बाहर निकलना ही काफी होता है.

इसे भी पढ़ें: योग दिवस क्यों है खास? जानें 2026 की थीम और शेयर करने के लिए शानदार शुभकामनाएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Staycation Ideas, Staycations Near Delhi, Weekend Travel Ideas, Damdama Lake, Neemrana Fort
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com