विज्ञापन

बेंगलुरु के पास कौन से हिल स्टेशन हैं? जरूर जाएं ये 3 जगहें, मजा आएगा ज्यादा और पैसा लगेगा कम

Hill Stations Near Bangalore: न ट्रैफिक, न स्ट्रेस, न कार पार्क करने की टेंशन. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 4 खूबसूरत जगहें, जहां वीकेंड पर जय जा सकता है.

बेंगलुरु के पास कौन से हिल स्टेशन हैं? जरूर जाएं ये 3 जगहें, मजा आएगा ज्यादा और पैसा लगेगा कम
Bangalore Ke AasPaas Ghumne Wali Jagah

Hill Stations Near Bangalore: अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और इस वीकेंड पर कहीं पहाड़ों पर जाने का सोच रहे हैं, लेकिन आपको कार नहीं चलनी है, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपको कई ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां ट्रेन की कुछ घंटों में पहुंचा जा सकता है. न ट्रैफिक, न स्ट्रेस, न कार पार्क करने की टेंशन. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 4 खूबसूरत जगहें, जहां वीकेंड पर जाया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बेंगलुरु के पास कौन से हिल स्टेशन हैं?

नंदी हिल्स:

दूरी: 1.5 घंटे

नंदी हिल्स बेंगलुरु के सबसे पास और सबसे मशहूर हिल स्टेशन में से एक है.

क्यों जाएं?

  • शानदार सूर्योदय
  • ठंडी हवाएं
  • छोटा, सुंदर ट्रेकिंग अनुभव
  • भीड़ से बचने के लिए सुबह जल्दी जाएं
Latest and Breaking News on NDTV

रामनगर हिल्स

दूरी: 50 किमी

रामनगर अपने अनोखे ग्रेनाइट हिल्स के लिए जाना जाता है. ऐसे में अगर आप वीकेंडकहीं जानें का प्लान कर रहे हैं, तो यह जगह आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

क्यों जाएं?

  • माइक्रो ट्रेकिंग
  • रॉक क्लाइम्बिंग
  • शांत नैचुरल व्यू

साकलेशपुर

दूरी: 220 किमी

कॉफी एस्टेट, कोहरे वाली पहाड़ियां और घने जंगल का मजा लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट हिल स्टेशन स्पॉट बन सकता है. 

क्यों जाएं?

  • मंजराबाद फोर्ट
  • ग्रीनरूट
  • शांत और खूबसूरत मौसम

इसे भी पढ़ें: घर में लगाएं ये पौधा, यूं भागेंगी सारी छिपकलियां!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com