जब हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, तब भी प्यार, शादी और रिश्तों के मायने सुलझने के बजाय और उलझते जा रहे हैं. हर दिन कुछ न कुछ ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं, जो कई बार तो रिश्तों से भरोसा ही खत्म कर देती है. खासकर जब बात मैट्रिमोनियल ऐप्स (Matrimonial apps) पर लाइफ पार्टनर ढूंढने की आती है, तो दिल से ज्यादा दिमाग और भावनाओं से ज्यादा बैंक बैलेंस पर चर्चा होने लगती है.
इसी बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऐसी पोस्ट वायरल हो गई है, जिसने मॉडर्न रिलेशनशिप और शादी के तौर-तरीकों पर एक नई बहस छेड़ दी है. यह पोस्ट किसी आम इंसान ने नहीं, बल्कि एक मशहूर डेटिंग ऐप नॉट डेटिंग (Knot Dating) के को-फाउंडर और CEO जसवीर सिंह ने लिखी है. उन्होंने महिलाओं को एक अमीर आदमी से शादी करने के छिपे हुए नुकसानों के बारे में चेतावनी दी है.
क्या है जसवीर सिंह की वायरल पोस्ट में?
Most women dream of marrying a rich man. That dream is a cage with good interiors.
— Jasveer Singh (@jasveer10) June 5, 2026
The larger the income gap, the less equal the marriage becomes.
If he earns 1 crore and you earn 10 lakh, sooner or later one thought enters the room: I'm doing everything. I'm paying for…
जसवीर सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, ज्यादातर महिलाओं का सपना एक अमीर आदमी से शादी करने का होता है. लेकिन यह सपना एक ऐसा पिंजरा है, जिसका इंटीरियर बहुत खूबसूरत है.
उनका मानना है कि पति और पत्नी की कमाई के बीच जितना बड़ा अंतर होगा, शादी में बराबरी का अहसास उतना ही कम होता चला जाएगा. उन्होंने इसे एक सीधे गणित के जरिए समझाया. जसवीर ने लिखा, अगर पति साल का 1 करोड़ रुपये कमाता है और पत्नी सिर्फ 10 लाख रुपये कमाती है, तो देर-सबेर पति के दिमाग में यह बात आ ही जाती है कि मैं सब कुछ कर रहा हूं. मैं हर चीज के पैसे दे रहा हूं. आखिर तुम इस रिश्ते में क्या लेकर आ रही हो?
जसवीर कहते हैं कि भले ही आपका पार्टनर एक बहुत अच्छा इंसान हो और वह यह बात कभी अपनी जुबान पर न लाए, लेकिन उसके दिमाग के किसी कोने में यह बात हमेशा के लिए बैठ जाती है कि आप उसकी कमाई का सिर्फ दसवां हिस्सा हैं. और जब जिंदगी में मुश्किलें आती हैं जो कि हर रिश्ते में आती हैं तब यही पैसों का गणित बोलने लगता है.
इस पोस्ट में जसवीर ने इंसानी स्वभाव (Human Nature) का एक कड़वा सच सामने रखने की कोशिश की है. उनके मुताबिक, जिस व्यक्ति के पास ज्यादा पैसा होता है, उसी के पास ज्यादा पावर होती है. जिसके पास पावर होती है, नियम भी वही तय करता है.
उन्होंने महिलाओं को सचेत करते हुए लिखा कि जब लड़कियां एक अमीर पति के सपने देख रही होती हैं, तब उन्हें कोई यह नहीं बताता कि पैसा असल में एक लिवरेज यानी फायदा उठाने का जरिया है. यही लिवरेज तय करता है कि रिश्ते में किसे झुकना पड़ेगा, किसे अपनी इच्छाएं मारनी पड़ेंगी और किसे हर बात को चुपचाप स्वीकार करना पड़ेगा.
जसवीर ने रिश्ते को एक बिजनेस डील की तरह समझाते हुए कहा, अमीर पति के पास ऑप्शंस होते हैं, लेकिन आपके पास नहीं होते. यह शादी की समस्या नहीं है, यह एक नेगोशिएशन की समस्या है. आप इस बातचीत की टेबल पर खाली हाथ आई थीं. उन्होंने आगे लिखा कि खूबसूरती कुछ सालों में ढल जाती है, आकर्षण और लग्जरी लाइफस्टाइल की आदत पड़ जाती है. इसके बाद सिर्फ यह बचता है कि क्या उसे सच में आपकी जरूरत है या उसने बस अभी तक आपको किसी और से रिप्लेस नहीं किया है.
लास्ट में उन्होंने महिलाओं से एक ईमानदार सवाल पूछने को कहा शादी से पहले खुद से पूछें कि क्या वह आपके साथ इसलिए है क्योंकि उसे आपकी जरूरत है, न कि सिर्फ इसलिए कि वह आपको चाहता है. अगर जवाब ना है, तो आपको पति नहीं, बल्कि एक मकान मालिक मिल रहा है.
जसवीर सिंह का साफ कहना है कि पति और पत्नी की इनकम का अंतर कभी भी 3 गुना (3x) से ज्यादा नहीं होना चाहिए. अगर यह अंतर इससे ज्यादा है, तो वह शादी नहीं है, बल्कि एक पुरुष द्वारा एक आश्रित को पालना है, जिसे वह कमिटमेंट का नाम दे देता है.
इंटरनेट पर छिड़ी बहस-
जैसे ही गुरुग्राम के इस CEO की पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग जसवीर सिंह के विचारों को लेकर दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ लोग उनकी व्यावहारिक सोच की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोग उनके इस नजरिए से बेहद नाराज हैं.
शादी को बिजनेस क्यों बना रहे हो? एक यूजर ने सीधे सवाल किया, ऐसा क्यों लग रहा है कि शादी कोई रिश्ता नहीं बल्कि एक ट्रांजैक्शन है?
Why does it sound like marriage is transactional?
— Akshita (@akshitaa98) June 5, 2026
पारिवारिक स्टेटस मायने रखता है, सैलरी नहीं, एक अन्य यूजर का मानना था कि पति-पत्नी की व्यक्तिगत सैलरी का अंतर मायने नहीं रखता, बल्कि दोनों के परिवारों का स्टेटस और वेल्थ एक जैसी होनी चाहिए.
Actually the gap in income does not matter that much, however, the gap between family status & wealth should not be too much.
— Rahul Swami (@swamiiii) June 5, 2026
Most wives of HNIs are either running NGOs or doing small business to keep themselves busy. They have power over their husbands which emanates from love.…
एक यूजर ने तो जसवीर को उनके बिजनेस की याद दिलाते हुए कहा, आप एक ऐसा बिजनेस चलाते हैं जिसकी बुनियाद ही प्यार पर टिकी है, इसलिए आपको इतना ज्यादा निराशावादी नहीं होना चाहिए.
You run a business where supposedly foundation is love.
— Black (@dhandhojeet) June 6, 2026
Lets not be so cynical.
I would wish to believe that most people still want to marry for love and may be they are looking for love with money.
Rarely its only money.
Mostly a comfortable love is what people desire.
ये भी पढ़ें- महंगी हुई LPG, ऐसे समझें गैस का पूरा गणित, किस चीज में सबसे ज्यादा खर्च होती है गैस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं