Long Hair: बालों की देखरेख में ऐसी चीजों को शामिल करने की कोशिश की जाती है जो बालों को लंबा और घना बनाने में मददगार साबित हों. इन्हीं में शामिल है विटामिन ई. बालों के लिए विटामिन ई (Vitamin E) एक नहीं बल्कि कई तरीकों से फायदेमंद है. इससे बालों को डैमेज से प्रोटेक्शन मिलता है, हेयर ग्रोथ (Hair Growth) तेज होती है, बालों का टेक्सचर सुधरता है और बालों का झड़ना रुकता है सो अलग. ऐसे में विटामिन ई कैप्सूल का बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
मेथी का पानी पीने पर शरीर को मिलते हैं कमाल के फायदे, पाचन भी रहता है अच्छा
बालों के लिए विटामिन ई कैप्सूल | Vitamin E Capsule For Hair
मजबूत और घने बालों के लिए विटामिन ई कैप्सूल को बालों पर किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल तेल या बादाम के तेल में मिलाकर लगाया जा सकता है. एक कटोरी में तकरीबन 2 विटामिन ई कैप्सूल (Vitamin E Capsule) काटकर डालें और इसमें बराबर मात्रा में कैरियर ऑयल मिला लें. इस मिश्रण को बालों पर 2 से 3 घंटा लगाए रखें और उसके बाद बाल धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार यह नुस्खा आजमाया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हेल्दी वेट चाहते हैं तो ये 5 काम कर सकते हैं आप, बिल्कुल भी नहीं बढ़ेगा वजन
शैंपू के साथविटामिन ई कैप्सूल को शैंपू या कंडीशनर में मिलाकर भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है. शैंपू में विटामिन ई मिलाकर कुछ देर बालों पर मलें और फिर सिर धो लें. कंडीशनर के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराई जा सकती है.
एलोवेरा के साथआप बालों पर विटामिन ई का हेयर मास्क (Vitamin E Hair Mask) बनाकर भी लगा सकती हैं. हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा की पत्ती से ताजा गूदा निकाल लें. इसमें 3 से 4 विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं और बालों पर अच्छे से लगा लें. आपको इस हेयर मास्क को सिर पर 2 से 3 घंटे लगाए रखना है. आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे.
दही के साथबालों पर दही के साथ भी विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर हेयर मास्क बनाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कप ही, एक चम्मच शहद और 2 विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर लगाएं. इस हेयर मास्क को आधे घंटे बाद धोकर हटा लें. बाल साफ होंगे, डैंड्रफ दूर होगा और हेयर ग्रोथ बेहतर होने में भी मदद मिलेगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Lata Mangeshkar ने इस फिल्म में गाया था Pakistani Singer का गाना | Bollywood Gold
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं