विज्ञापन

कार की वायरिंग को चूहों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, नहीं होगा हजारों का नुकसान

आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से चूहों से छुटकारा पा सकते हैं और अपना हजारों का खर्चा बचा सकते हैं. आइए जानते हैं...

कार की वायरिंग को चूहों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, नहीं होगा हजारों का नुकसान
गाड़ी को चूहों से कैसे बचाएं?
Photo Credit: NDTV

Car ko Chuhon Se Kaise Bachayen: आने-जाने और कंफर्ट के लिए कार काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. लेकिन कई बार सुबह कार स्टार्ट करने जाते हैं और वो स्टार्ट ही नहीं होती. साथ ही डैशबोर्ड पर एक साथ कई वार्निंग लाइट्स जलने लगती हैं. फिर जब हम बोनट खोलकर देखते हैं तो अंदर कटी हुई वायरिंग नजर आती है. साथ ही कई मामलों में चूहे का घर भी नजर आता है. इस तरह की खराबी ठीक कराने में हजारों रुपये खर्चा हो जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से चूहों से छुटकारा पा सकते हैं और अपना हजारों का खर्चा बचा सकते हैं.

तेज गंध वाली चीजों का करें इस्तेमाल

चूहों को कुछ गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है. इन्हीं में से पेपरमिंट ऑयल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला घरेलू उपाय माना जाता है. चूहे को भगाने के लिए आप रुई के कुछ टुकड़ों पर पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें डालें और उन्हें कार के इंजन के पास, डिक्की में और टायरों के आसपास रख दें. इसके अलावा लौंग, कपूर और सूखी लाल मिर्च की गंध भी चूहों को दूर रखने में मदद कर सकती है. हालांकि इन चीजों की खुशबू ज्यादा समय तक नहीं रहती, इसलिए इन्हें हर हफ्तेे बदलना या दोबारा रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बर्तन मांजने वाला जूना कैसे साफ करें? जानिए बर्तन साफ करने वाला स्पंज कब बदलना चाहिए

घर पर बना लें रेपेलेंट स्प्रे

चूहों को भगाने के लिए आप एक नेचुरल रेपेलेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप पानी में पेपरमिंट ऑयल याा यूकेलिप्टस ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं. चाहेंं तो इसमें आप लहसुन या लाल मिर्च का अर्क भी मिला सकते हैं. इसके बाद इस घोल को कार के टायरों के अंदर के हिस्से, अंडरबॉडी और पार्किंग वाली जगह के आसपास हल्के से स्प्रे करें. ध्यान रखें कि इस स्प्रे को वायरिंग, बैटरी या इलेक्ट्रिकल कनेक्टरों पर सीधे न छिड़कें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. इससे भी चुहे दूर रहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

साफ-सफाई का रखें ध्यान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चूहे वहां ज्यादा आते हैं जहां उन्हें खाना और छिपने की जगह आसानी से मिल जाती है. कार के अंदर गिरे हुए खाने के टुकड़े या पार्किंग के पास पड़ा कूड़ा-कचरा चूहों को आकर्षित कर सकता है. इसलिए कार के अंदर गंदगी न रहने दें और कचरा हर कुछ दिनों में साफ करते रहें. साथ ही समय-समय पर कार के इंटीरियर की वैक्यूम क्लीनिंग भी करें. अगर आप घर पर कार पार्क करते हैं, तो पार्किंग एरिया में गत्ते के डिब्बे, पुराने टायर, अनाज की बोरियां याा पालतू जानवरों का भोजन खूला न छोड़ें, क्योंकि चूहे ऐसी जगहों में छिपना पसंद करते हैं. इसके साथ ही आप चूहों के घूसने वाली जगहों को भी ब्लॉक कर सकतेे हैं.

यह भी पढ़ें: छत की काई को हटाने के क्या उपाय हैं? जानिए छत की काई कैसे साफ करें

यह भी पढ़ें: केंचुआ खाद कैसे तैयार करें? जानिए घर पर वर्मीकम्पोस्ट कैसे बनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Rat Repellent
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com