कई बार घर में सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन फिर अचानक परेशानियां बढ़ने लगती हैं. अचानक से बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं, बिना वजह तनाव रहने लगता है, शरीर गिरा-गिरा महसूस होता है और फिर किसी चीज में मन भी नहीं लगता है. हिंदू धर्म में इन चीजों को नजर दोष से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, नजर दोष से बचने के लिए कई तरह के उपाय भी बताए जाते हैं. इन्हीं में से एक है हींग का उपाय. इसी कड़ी में मशहूर एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने हींग से नजर उतारने का ऐसा ही उपाय बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
हींग से नजर कैसे उतारें?
एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, अगर आपके काम में बिना वजह रूकावटें आ रही हैं या ऐसा लग रहा है कि आपका समय ठीक नहीं चल रहा है, तो आप एक आसान उपाय कर सकते हैं. इसके लिए-
- घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला साधारण हींग लें.
- अब, हींग को थोड़े से पानी में मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें.
- इस पेस्ट को अपने कंधे के पास, यानी शोल्डर के ऊपरी हिस्से पर लगाएं.
- इसे रातभर लगा रहने दें और फिर अगले दिन सुबह नहाते समय साफ कर लें.
भावना उपाध्याय बताती हैं, हींग नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव करने में मदद करता है. ऐसे में जब भी आपको नजर लगने जैसा महसूस हो तो आप ये आसान उपाय कर सकते हैं. बस ऐसा करते समय अपने मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- पैसों की तंगी से हैं परेशान? रोज करें इस शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ, पंडित आशीष पाराशर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं