Weight Loss: कई बार व्यक्ति किसी ना किसी तरह वजन तो घटा लेता है लेकिन वेट मैनेज नहीं कर पाता. ऐसे में वजन डांवाडोल होना शुरू हो जाता है और कभी भी घटने और बढ़ने लगता है. बार-बार वजन घटता-बढ़ता ना रहे और आप फिट रहें इसके लिए कुछ टिप्स आजमाई जा सकती हैं. आपको अपनी जीवनशैली में कुछ खासा बदलाव नहीं करने हैं बल्कि कुछ आम बातों का ध्यान रखकर ही वेट मैनेजमेंट (Weight Management) हो सकता है. इससे वजन घटाने में और वजन कम रखने में मदद मिल सकती है.
बालों के लिए कमाल की साबित होती हैं ये 4 जड़ी-बूटियां, लगाने पर लंबे और घने हो जाते हैं बाल
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वेट मैनेजमेंट के टिप्स | Weight Management Tips
रखें प्रोपर मील टाइमयह थोड़ा मुश्किल लग सकता है लेकिन समय पर खाना खाने की आदत आपके लिए हमेशा फायदेमंद साबित हो सकती है. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपके दिन के तीनों मुख्य मील यानी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर लगभग रोज के समय पर ही हों. इससे बॉडी की बाइलॉजिकल क्लॉक सेट होती है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होने लगता है.
पानी पीते रहेंशरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. जितना शरीर हाइड्रेटेड रहेगा उतना ही वजन मेंटेन होने में मदद मिलेगी. शरीर में जितने टॉक्सिंस हैं वो पानी से निकल जाते हैं. आप डाइट (Diet) में नारियल पानी और फ्रूट जूस भी शामिल कर सकते हैं.
वॉक करना है जरूरीवॉकिंग (Walking) यानी चलना-फिरना कोई भारी काम नहीं है, इस चलते यह आप बिना ज्यादा जद्दोजहद के आराम से कर सकते हैं. कोशिश करें कि रोजाना कम से कम एक घंटा आप वॉक जरूर करें. पार्क नहीं जा सकते तो घर के अंदर ही वॉक करें.
रात में हल्का खानारात के समय हल्का खाना खाएंगे तो पाचन बेहतर रहने में मदद मिलेगी और वजन सामान्य भी रहेगा. कोशिश करें कि आप रात में जल्दी खाना खाएं. बहुत देरी से खाना खाने पर वजन तो नहीं मेंटेन होगा लेकिन पाचन संबं धी दिक्कतें जरूर शुरू हो जाएंगी.
स्ट्रेस और स्लीप मैनेजमेंटवजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या फिर वेट मैनेजमेंट करना चाहते हैं तो तनाव को कम करने पर जोर दें. इसके अलावा पूरी नींद लें. नींद की कमी भी वजन बढ़ाने वाली साबित होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं