Vitamin Deficiency: विटामिन बी12 को फोलेट भी कहते हैं. विटामिन बी12 की ही मदद से रेड ब्लड सेल्स ऑक्सीजन की मदद से शरीर में रक्त पहुंचाती हैं. अगर रेड ब्लड सेल्स कम होने लगें तो शरीर के टिशूज और ऑर्गन्स को सही तरह से ऑक्सीजन नहीं मिलेगा और ऑक्सीजन की कमी के कारण शरीर सही तरह से काम नहीं कर पाएगा. विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) के कारण ही अनीमिया की दिक्कत हो जाती है. ऐसे में वक्त रहते इस विटामिन की कमी को पहचानना बेहद जरूरी है. यहां जानिए विटामिन बी12 की कमी से चेहरे पर कौन-कौनसे लक्षण दिखते हैं जिन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है.
घर पर ही बनाकर लगा सकते हैं ये 3 हेयर सीरम, बालों की ग्रोथ होती है अच्छी
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण | Vitamin B12 Deficiency Symptoms
त्वचा दिखती है पीलीविटामिन बी12 की कमी से त्वचा पर पीलापन नजर आने लगता है. इस विटामिन की कमी होने पर शरीर में खून सही तरह से नहीं पहुंच पाता जिससे खून की कमी से त्वचा पीली दिख सकती है. चेहरे के साथ ही आंखों में भी पीलापन नजर आ सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस विटामिन की कमी के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे (Dark Sports) और झाइयां दिख सकते हैं. इसके अलावा स्किन की रंगत गहरी पड़ना शुरू हो जाती है.
होती है खुजलीविटामिन बी12 की कमी से स्किन रूखी-सूखी और खुरदरी नजर आने लगती है. इससे चेहरे पर खुजलाहट होना शुरू हो जाती है.
शरीर ठंडा महसूस होता हैत्वचा के अलावा शरीर पर और भी कई तरीकों से विटामिन बी12 की कमी के लक्षण नजर आते हैं. इस विटामिन की कमी से शरीर ठंडा पड़ने लगता है.
सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैरविटामिन बी12 की कमी हाथ-पैरों के सुन्न पड़ने की वजह भी बनती है. इस विटामिन की कमी से कई बार हाथ-पैरों में झनझनाहट (Tingling) भी होना शुरू हो जाती है.
महसूस होती है कमजोरी और थकानयह वो विटामिन है जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है. जब विटामिन बी12 की कमी होने लगती है तो शरीर हर समय थका हुआ महसूस करता है और इससे कमजोरी हो जाती है सो अलग.
ब्रेन फोग हो जाता हैविटामिन बी12 की कमी से ब्रेन फोग हो सकता है जिससे कंफ्यूजन, याद्दाश्त में कमी, सिर में दर्द, एंजाइटी, अवसाद और ध्यानकेंद्रित करने में भी दिक्कत हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
RD Burman Music: मिनटों में पंचम दा ने बना दी थी Saagar फिल्म के इस गाने की धुन | Rahul Dev BurmanNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं