Hair Care: बालों की देखरेख के लिए हम बाजार से चाहे जो कुछ खरीद लें लेकिन प्राकृतिक चीजों की बात ही कुछ और होती है. इनमें ना एडेड रंग होते हैं, ना एडेड कलर और ना ही अटपटे नामों वाले केमिकल्स. घर के नुस्खों से बालों का झड़ना तो कम किया ही जा सकता है, साथ ही इनसे बालों को बढ़ने (Hair Growth) में भी मदद मिलती है. यहां ऐसे ही कुछ हेयर सीरम (Hair Serum) बनाने के तरीके बताए जा रहे हैं जिन्हें घर पर तैयार करके बालों पर लगाया जा सकता है. ये हेयर सीरम उलझे बालों को मुलायम बनाने में भी अच्छा असर दिखाते हैं. जानिए इन्हें बनाने के आसान तरीकों के बारे में.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाल बढ़ाने के लिए होममेड हेयर सीरम | Homemade Hair Serum For Hair Growth
नारियल तेल का सीरमइस सीरम को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल (Coconut Oil) और एक चम्मच बादाम के तेल की जरूरत होगी. साथ ही अगर आप चाहे तो इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डाल सकते हैं. सभी चीजों को एकसाथ मिलाएं और एक साफ शीशी में भरकर रख लें. इस मिश्रण को बनाते हुए हल्का पानी डालना ना भूलें. जब सीरम तैयार हो जाए तो इसे आम सीरम की तरह ही बालों पर लगाया जा सकता है.
प्याज के रस का सीरमइस सीरम को लगाने पर बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है. इससे प्याज के गुण बालों की जड़ों को मिलते हैं और सिरों तक बाल बेहतर बनते हैं. 2 चम्मच प्याज के रस (Onion Juice) को 2 चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच शहद के साथ मिला लें. इसे मिक्स करके शीशी में भरकर रखा जा सकता है. इस सीरम को एक घंटा सिर पर लगाए रखने के बाद बाल धो लें. इससे बालों को चमक मिलती है.
कैस्टर ऑयल और नारियल तेल का सीरमबालों को इस सीरम से भी खूब फायदे मिलते हैं. सीरम बनाने के लिए 2 चम्मच कैस्टर ऑयल में 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं. इस तेल को बालों पर लगा सकते हैं. इसे आधा घंटा लगाए रखने के बाद बाल धोए जा सकते हैं या फिर इसे दिनभर लगाकर रखें लेकिन बालों पर इसका इस्तेमाल कम मात्रा में करें जिससे बाल चिपचिपे नजर ना आएं.
सीरम लगाने के फायदे- घर पर बनाए सीरम केमिकल फ्री और नेचुरल होते हैं.
- इनसे बालों की ड्राइनेस दूर होती है.
- इन सीरम को बनाने की लागत बेहद कम होती है. इन्हें कस्टमाइज किया जा सकता है.
- सीरम से बालों को हाइड्रेशन मिलता है.
- बाल रिपेयर होते हैं और बालों को मजबूती मिल जाती है.
- हेयर ग्रोथ में असर दिखता है.
- बाल प्रदूषण से बचे रहते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं