विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

बारिश के मौसम में इन 7 जगहों की करें सैर, मौसम लगेगा खूबसूरत और फिजाओं से हो जाएगी मोहब्‍ब‍त

Places To Visit In Monsoon: बारिश के मौसम में अक्सर लोग घूमने से कतराते हैं. जबकि भारत में ऐसे बहुत से टूरिस्ट स्पॉट्स हैं जिनकी खूबसूरती इस मौसम में दुगनी हो जाती है. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो जगह.

बारिश के मौसम में इन 7 जगहों की करें सैर, मौसम लगेगा खूबसूरत और फिजाओं से हो जाएगी मोहब्‍ब‍त
Places to visit in monsoon in india : मॉनसून में कहां घूमने जाएं.

Places To Visit In Monsoon: भारत में मानसून सिर्फ एक मौसम नहीं होता, ये एक अहसास होता है. जब पहली बारिश की बूंदें गिरती हैं, तो पहाड़ और जंगल कोहरे की चादर में लिपट जाते हैं. जिसके बाद तपती जमीन भी हरियाली से ढक जाती है. हालांकि कहीं-कहीं लैंडस्लाइड और पानी भरने की वजह से सफर मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां बारिश (Barish Me Kahan Ghumne Jayen) हर चीज को और भी सुंदर बना देती है. इस मौसम में अगर आपको नेचर, फोटोग्राफी या बारिश की रिमझिम पसंद है, तो ये 7 जगहें आपके लिए बेस्ट हैं. जो खूबसूरत भी हैं और यहां पहुंचना भी आसान है.

हाइपर लोकल से लेकर इको फ्रेंडली जगह पर घूमना पसंद कर रहे हैं लोग, 2025 के ये हैं 10 फेमस ट्रेंड

मानसून वेकेशन के लिए 7 बेस्ट प्लेस (7 Best Places To Go This Monsoon)

1. अलेप्पी (केरल)
अलेप्पी को 'पूरब का वेनिस' भी कहा जाता है. बारिश में यहां की बैकवॉटर, हाउसबोट और नारियल के पेड़ों से घिरा गांव बहुत ही शांत और सुकून भरा लगता है.
घूमने की जगहें - अलेप्पी बैकवॉटर, अलेप्पी बीच, कृष्णपुरम पैलेस और अम्बालापुझा श्रीकृष्ण मंदिर.
कैसे पहुंचे - सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (करीब 75–85 किमी). वहां से टैक्सी, बस या ट्रेन से अलेप्पी पहुंचा जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. कूर्ग (कर्नाटक)
बारिश के मौसम में कूर्ग का नजारा ही अलग होता है. कॉफी के बागान, झरने और हरियाली से ढकी पहाड़ियां मन मोह लेती हैं.
घूमने की जगहें- एबी फॉल्स, राजा की सीट, मदिकेरी किला, गोल्डन टेम्पल (नामड्रोलिंग मठ), डुबारे एलिफेंट कैंप.
कैसे पहुंचे-  नजदीकी एयरपोर्ट मैंगलोर, मैसूर और बेंगलुरु हैं. कूर्ग में रेलवे स्टेशन नहीं है लेकिन रोड के जरिए यहां अच्छे से पहुंचा जा सकता है.

3. मुन्नार (केरल)
बारिश में मुन्नार जैसे जादुई हो जाता है. चाय के बागान, पहाड़ और बादलों से ढके आसमान का नजारा देखने लायक होता है.
घूमने की जगहें- मट्टुपेट्टी डैम और झील, कुंडाला झील, एराविकुलम नेशनल पार्क, टॉप स्टेशन, अट्टुकल वॉटरफॉल्स.
कैसे पहुंचे- कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट सबसे नजदीक है. इसके अलावा मदुरै और कोयंबटूर एयरपोर्ट भी विकल्प हैं.

4. चेरापूंजी (मेघालय)
दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगहों में शामिल चेरापूंजी मानसून में एक हरा-भरा स्वर्ग ही बना नजर आता है.
घूमने की जगहें - नोहकालीकाई फॉल्स, मास्माई गुफा, डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल.
कैसे पहुंचे - गुवाहाटी एयरपोर्ट से टैक्सी या बस से चेरापूंजी पहुंच सकते हैं.

5. शिलॉन्ग (मेघालय)
‘स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट' कहा जाने वाला शिलॉन्ग बारिश में और भी खूबसूरत दिखता है.
घूमने की जगहें - उमियम झील, एलीफैंट फॉल्स, शिलॉन्ग पीक, वॉर्ड्स लेक.
कैसे पहुंचे - शिलॉन्ग एयरपोर्ट नजदीक है लेकिन कम उड़ानें हैं. बेहतर विकल्प है गुवाहाटी एयरपोर्ट (करीब 120 किमी दूर).

6. स्पीति वैली (हिमाचल प्रदेश)
स्पीति एक ड्राय रीजन है, यानी यहां मानसून में ज्यादा बारिश नहीं होती, इसलिए ये एक सेफ ऑप्शन है. एडवेंचर और पहाड़ों का शौक रखने वालों के लिए ये एक परफेक्ट जगह है.
घूमने की जगहें- की मोनेस्ट्री, टाबो मोनेस्ट्री, धनकर मोनेस्ट्री, चंद्रताल झील, पिन वैली नेशनल पार्क, काजा, किब्बर गांव और कुंजुम पास.
कैसे पहुंचे- शिमला या मनाली से टैक्सी या बस लेकर पहुंचा जा सकता है.

7. लद्दाख
उत्तर भारत में स्थित लद्दाख भी बारिश से ज्यादा प्रभावित नहीं होता क्योंकि ये भी रेन शैडो जोन में आता है. गर्मियों में जब बाकी जगहों पर तेज बारिश होती है. तब लद्दाख एक पीसफुल और सुंदर ऑप्शन बन जाता है.
घूमने की जगहें- पैंगोंग झील, नुब्रा वैली, लेह पैलेस, थिकसे मोनेस्ट्री, शांति स्तूप और खारदुंग ला पास जो दुनिया की सबसे ऊंची ड्राइविंग रोड में से एक है.
कैसे पहुंचे - लेह एयरपोर्ट तक फ्लाइट लें. आप श्रीनगर या मनाली से रोड ट्रिप भी कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel Tips, Monsoon Destinations, Lifestyle News, Places To Visit In Monsoon Near Greater Noida, Uttar Pradesh Places To Visit In Monsoon Near Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com