विज्ञापन

अपने बच्चे को YouTube पर जरूर दिखाएं ये 5 Short Films, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट ने बताया होशियार बनेगा बच्चा, सीखेगा कई जरूरी बातें

चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट श्वेता गांधी ने बच्चों के लिए YouTube पर मौजूद 5 शॉर्ट फिल्मों के बारे में बताया है, जिनसे बच्चा कई अच्छी चीजें सीख सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

अपने बच्चे को YouTube पर जरूर दिखाएं ये 5 Short Films, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट ने बताया होशियार बनेगा बच्चा, सीखेगा कई जरूरी बातें
बच्चे को जरूर दिखाएं YouTube की ये 5 Short Films
(Photo Credit: Freepik)

बच्चे मोबाइल और इसपर भी YouTube देखना खूब पसंद करते हैं. ऐसे में माता-पिता की कोशिश रहती है कि बच्चा स्क्रीन पर ऐसा कंटेंट देखे, जिससे उसपर अच्छा असर पड़े या बच्चे को कुछ नया और अच्छा सीखने को मिले.
इसी कड़ी में फेमस चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट श्वेता गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बच्चों के लिए YouTube पर मौजूद 5 शॉर्ट फिल्मों के बारे में बताया है. श्वेता बताती हैं, इन फिल्मों को देखने से आपका बच्चा एक साथ कई नई और अच्छी चीजें सीख सकता है, साथ ही बच्चे के दिमाग पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं इनके बारे में-

नंबर 1- Hope

श्वेता गांधी बताती हैं, ये शॉर्ट फिल्म बच्चों को मेंटल रेजीलिएंस यानी मुश्किल समय में खुद को संभालना सिखाती है. फिल्म आपके बच्चे को सिखाएगी कि अगर जिंदगी में कोई परेशानी आए, तो हमें आसानी से हार नहीं माननी चाहिए. बच्चों के लिए यह सीख बहुत जरूरी है. छोटी उम्र से ही अगर बच्चा मुश्किलों का सामना करना सीखता है तो वह आगे आने वाली चुनौतियों से बेहतर तरीके से निकल पाएगा.

नंबर 2- The Present

दूसरी फिल्म है The Present. इसमें एक बच्चे को एक पपी गिफ्ट में मिलता है. पपी के एक पैर में परेशानी होती है. शुरुआत में बच्चा उसे पसंद नहीं करता और उसे अपनाने से मना कर देता है. लेकिन आगे चलकर बच्चे की सोच बदलती है. वह पपी को उसकी डिसेबिलिटी के साथ स्वीकार करता है. ये कहानी बच्चों को प्यार, अपनापन, सहानुभूति महसूस करना दूसरों के बारे में सोचना सिखा सकती है.

नंबर 3- 'Ian'

तीसरी फिल्म है Ian. इसमें एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जिसे सेरेब्रल पाल्सी है. ये बच्चा भी दूसरे बच्चों की तरह खेलना और उनके साथ शामिल होना चाहता है. ये फिल्म बच्चे को सिखाएगी कि किसी का मजाक उड़ाना या उसे बुली करना गलत है. हर बच्चे को साथ लेकर चलना चाहिए.

नंबर 4-'For the Birds'

चौथी फिल्म है For the Birds. इस फिल्म में एक चिड़िया की कहानी दिखाई गई है. ये चिड़िया बाकी पक्षियों से थोड़ी अलग होती है. इस कहानी से आपका बच्चा सिखेगा कि अगर कोई आपसे अलग है, तो भी आपको उसे कमजोर नहीं समझना चाहिए या खुद से अलग मानकर उसे परेशान नहीं करना चाहिए.

नंबर 5- Let's Eat

इन सब से अलग साइकोलॉजिस्ट बच्चों को Let's Eat शॉर्ट फिल्म दिखाने की सलाह देती हैं. इसमें एक मां और बेटी की कहानी दिखाई गई है. ये शॉर्ट फिल्म केवल 8 मिनट की है. श्वेता गंधी कहती हैं, अगर आप एक बेटी की मां हैं, तो आपको अपनी बच्ची को ये फिल्म जरूर दिखानी चाहिए.

यह भी पढ़ें- छोटे बच्चों के नाखून काटने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया नाखून काटते समय न करें ये गलती
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com