Weight Loss: बढ़ते वजन से परेशान लोग जानें क्या-क्या नुस्खे नहीं अपनाते फिर भी शरीर का वजन है कि टस से मस होने का नाम नहीं लेता. वहीं, उन लोगों की गिनती भी कम नहीं है जो वर्कआउट (Workout) के लिए समय नहीं निकाल पाते और ना ही किसी तरह की प्रोपर डाइट (Diet) अपना पाते हैं. ऐसे लोगों के लिए कुछ पत्ते बड़े काम के साबित हो सकते हैं. ये औषधीय गुणों से भरपूर पत्ते (Leaves) हैं जिनका सेवन करने पर वजन पर कमाल का असर देखने को मिल सकता है. आइए जानें, वजन घटाने में किस तरह ये पत्ते मदद कर सकते हैं और पेट की चर्बी (Belly Fat) कम करने के लिए खासतौर से किस तरह इनका सेवन किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन कम करने के लिए पत्ते | Leaves For Weight Loss
तेज पत्ता खाने में मसाले के तौर पर तेजपत्ता (Bay Leaves) का बेहद अच्छा असर देखने को मिलता है. भारतीय घरों में खासकर तड़का लगाने के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल होता है. लेकिन, बिरयानी और छोले की जान यह पत्ता वजन कम करने में भी मदद कर सकता है. तेजपत्ते के पानी से वजन घटाया जा सकता है. इस पानी को बनाने के लिए गैस पर पानी गर्म करें और उसमें मुट्ठीभर तेजपत्ते डाल लें. इस पानी को गैस से उतारें और कप में डालें. आप इसमें स्वाद के लिए हल्का शहद भी मिला सकते हैं.
तुलसी के पत्तेऔषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves) वजन कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं. इनके सेवन के लिए आपको 5 से 6 पत्ते लेने हैं. पत्ते लेने के बाद इन्हें पानी में थोड़ी देर उबालें और छानकर पीने के लिए निकाल लें. इन पत्तों से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और साथ ही, बॉडी डिटॉक्सिफाई होने में मदद मिलती है. यह दोनों ही चीजें वजन कम करने में सहायक हैं.
करी पत्ता
अगर आप अपने वजन को नियंत्रित करने के बारे में सोच रहे हैं तो करी पत्ते (Curry Leaves) का सेवन अच्छा असर दिखा सकता है. करी पत्तों को चबाना ही वजन कम करने के लिए काफी है. आपको इससे पानी बनाने या ड्रिंक तैयार करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. सुबह या शाम किसी भी समय खाली पेट इन पत्तों का सेवन करने से वजन कम होने में फायदा नजर आ सकता है.
बच्चों में आयरन की कमी पूरी करने के लिए पिलाएं इस फल का जूस, शरीर में बढ़ता है खून
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
परवेज आलम ने महारानी एलिजाबेथ II के निधन पर कहा, 'पूरी दुनिया में उनका सम्मान था'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं