विज्ञापन

Baby Bottle Cleaning: बच्चे की दूध की बोतल कैसे करें साफ, जानें DIY तरीका... निप्पल से लेकर कैप तक ऐसे करें क्लीन

Life Hack of Cleaning Baby Bottles: बच्चे की दूध की बोतल हर बार इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह साफ करें. बोतल, निप्पल, कैप और रिंग को अलग करके गर्म पानी और डिश सोप से धोएं. जरूरत के मुताबिक सैनिटाइज करें और सभी हिस्सों को पूरी तरह सुखाएं.

Baby Bottle Cleaning: बच्चे की दूध की बोतल कैसे करें साफ, जानें DIY तरीका... निप्पल से लेकर कैप तक ऐसे करें क्लीन
बच्चे की दूध की बोतल हर बार इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह साफ करें.
ndtv

बच्चे को बोतल से दूध पिलाते हैं तो उसकी सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है. बोतल में दूध के अवशेष रह जाने से कीटाणु पनप सकते हैं. इसलिए हर बार इस्तेमाल के बाद बोतल, निप्पल, कैप और रिंग जैसे सभी हिस्सों को अलग करके गर्म पानी और डिश सोप से अच्छी तरह साफ करें. छोटे हिस्सों के लिए अलग साफ ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है. धोने के बाद सभी पार्ट्स को साफ जगह पर रखकर पूरी तरह हवा में सूखने दें. जरूरत के मुताबिक बोतल को उबालकर या निर्माता के निर्देशों के अनुसार सैनिटाइज भी किया जा सकता है. छोटे शिशुओं के लिए सैनिटाइजेशन को लेकर डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है.

सबसे पहले बोतल के सभी हिस्से करें अलग

एक्सपर्ट के अनुसार, सफाई शुरू करने से पहले अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद बोतल को खोलकर निप्पल, रिंग, कैप और अगर कोई वाल्व या दूसरा हिस्सा है तो उसे भी अलग कर दें. इससे हर हिस्से की ठीक तरह से सफाई हो सकेगी.

बोतल को गर्म पानी और साबुन से धोएं

बोतल और उसके सभी हिस्सों को बहते पानी से धोने के बाद गर्म पानी और डिश सोप वाले साफ बर्तन में रखें. बोतल साफ करने के लिए अलग रखा गया साफ ब्रश इस्तेमाल करें. निप्पल के छोटे छेद में भी पानी और साबुन अच्छी तरह पहुंचाएं, क्योंकि वहां दूध जमा रह सकताा है. इसके बाद सभी हिस्सों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

ये भी पढ़ें- How To Make Cement Planter: पुराने कपड़ों से बनाएं खूबसूरत बत्तख वाला गमला, कम खर्च में मिलेगा गार्डन को खूबसूरत और यूनिक लुक

धोने के बाद ऐसे सुखाएं

बता दें कि साफ किए गए हिस्सों को किसी साफ, सूखे कपड़े या पेपर टॉवल पर रखकर अपने आप सूखने दें. उन्हें कपड़े से रगड़कर सुखाने के बजाय एयर-ड्राई करना बेहतर माना जाता है. क्योंकि गंदे या इस्तेमााल किए हुए कपड़े से दोबारा कीटाणु लग सकते हैं. पूरी तरह सूखने के बााद ही बोतल को स्टोर करें.

बोतल को सैनिटाइज करने के लिए उबाल सकते हैं

अगर सैनिटाइज करना जरूरी हो, तो पहले बोतल के सभी हिस्सों को अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद निर्माता के निर्देशों के मुताबिक सैनिटाइजेशन करें. उबालने की विधि में अलग किए गए हिस्सों को पानी में पूरी तरह डुबोकर करीब 5 मिनट तक उबाला जा सकता है. फिर सााफ चिमटे से निकालकर एयर-ड्राई करें.

छोटे बच्चे के लिए रोज सैनिटाइजेशन जरूरी

जानकारों के अनुसार 2 महीने से कम उम्र के बच्चे, समय से पहले जन्मे बच्चे या कमजोर इम्यून सिस्टम वाले शिशुओं के फीडिंग आइटम को रोज सैनिटाइज करना खास तौर पर जरूरी है. वहीं NHS सभी बोतल और निप्पल जैसे फीडिंग उपकरणों को कम से कम 12 महीने की उम्र तक सैनिटाइज करने की सलााह देता है.

बोतल को गीला छोड़कर स्टोर न करें

बोतल के सभी हिस्से पूरी तरह सूखने के बाद उन्हें साफ और धूल से सुरक्षित जगह पर रखें. जरूरत हो तो साफ, ढक्कन वाले कंटेनर में स्टोर किया जा सकता है. साथ ही बोतल साफ करने वाले ब्रश और बर्तन को भी नियमित रूप से सााफ और सुखाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- पीस लिली के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो क्या करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट से जानें पीस लिली को कितनी बार पानी देना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baby Bottles, Life Hack DIY Cleaning Tools, Lifestye News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com