विज्ञापन

कोलगेट से मेहंदी कैसे हटाएं? 5 मिनट में मेहंदी कैसे निकालें, जान‍िए यहां

Colgate se mehandi kaise chhudayen : मेहंदी तो आपने लगवा ली. पर बाद में जब वह हल्‍की हो जाती है, तो बहुत गंदी लगती है. इससे हाथ भी बहुत भद्दे लगते हैं. चल‍िए आपको कोलगेट से पांच म‍िनट में मेहंदी हटाने का तरीका बताते हैं.

कोलगेट से मेहंदी कैसे हटाएं? 5 मिनट में मेहंदी कैसे निकालें, जान‍िए यहां
मेहंदी तुरंत कैसे छुड़ाएं?

मेहंदी लगाना जितना आसान है, उसे जल्दी हटाना उतना ही मुश्किल हो सकता है. कई बार किसी इंटरव्यू, ऑफिस मीटिंग या खास मौके के कारण लोग हाथों से मेहंदी का रंग जल्दी हल्का करना चाहते हैं. हालांकि मेहंदी को पूरी तरह 10 मिनट में हटाना संभव नहीं है. लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसका रंग काफी हद तक हल्का किया जा सकता है या पूरी तरह से साफ क‍िया जा सकता है. आइए जानते हैं हाथों से मेहंदी का रंग कम करने के आसान और सेफ तरीके.

हाथों से मेहंदी तुरंत कैसे हटाएं? (How to Remove Mehndi Quickly from Hands?)

अगर आप मेहंदी का रंग जल्दी हल्का करना चाहते हैं तो सबसे पहले हाथों को गुनगुने पानी में 5 से 10 मिनट तक भिगोएं. इसके बाद हल्के स्क्रब या वॉशक्लॉथ से धीरे धीरे रगड़ें. इसके बाद नारियल तेल, बेबी ऑयल या ऑलिव ऑयल लगाकर हल्की मसाज करें. तेल मेहंदी के रंग को धीरे धीरे हल्का करने में मदद करता है. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा रगड़ने से स्किन को नुकसान हो सकता है.

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)

टूथपेस्ट से मेहंदी कैसे हटाएं? (How to Remove Mehndi with Toothpaste?)

कुछ लोग मेहंदी का रंग हल्का करने के लिए सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए मेहंदी वाले हिस्से पर पतली परत में टूथपेस्ट लगाएं और 5 से 10 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. इससे मेहंदी का रंग थोड़ा हल्का दिखाई दे सकता है. हालांकि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. क्योंकि टूथपेस्ट से कुछ लोगों को जलन या रूखापन हो सकता है.

घर पर आसानी से मेहंदी कैसे हटाएं? (How to Remove Mehndi at Home Easily?)

घर में मौजूद कुछ चीजें भी मेहंदी का रंग कम करने में मदद कर सकती हैं. बेकिंग सोडा और नींबू के रस का हल्का पेस्ट बनाकर कुछ मिनट तक लगाएं और फिर धो लें. इसके अलावा नमक मिले गुनगुने पानी में हाथ भिगोना, साबुन से बार-बार हाथ धोना और तेल से मसाज करना भी असरदार माना जाता है. इन उपायों का इस्तेमाल करते समय स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें.

10 मिनट में मेहंदी को निकालने का तरीका? (Can Mehndi Be Removed in 10 Minutes?)

सच ये है कि मेहंदी को 10 मिनट में पूरी तरह हटाना संभव नहीं है. मेहंदी स्किन की ऊपरी परत पर रंग छोड़ती है, जो समय के साथ अपने आप हल्का होता है. हालांकि, स्क्रब, तेल, गुनगुना पानी और टूथपेस्ट जैसे उपायों से इसका रंग कुछ हद तक कम किया जा सकता है.
 

यह भी पढ़ें: दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है... इन 10 खास मैसेज से अपने दोस्तों को करें फ्रेंडशिप डे विश

यह भी पढ़ें: 5 सवालों का 'रियलिटी टेस्ट' बताएगा कितनी मजबूत है आपकी दोस्ती?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Mehndi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com