विज्ञापन

फ्रेंडश‍िप डे क्‍व‍िज से पता चल जाएगा क‍ितनी पक्‍की है आपकी दोस्‍ती, 5 सवाल का आंसर देते ही हो जाएगा सच का सामना

Friendship Day 2026 : फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती की तस्वीरें और शुभकामनाएं तो हर कोई शेयर करता है, लेकिन क्या आपका दोस्त सच में हर मुश्किल वक्त में आपके साथ खड़ा रहेगा? इन 5 सवालों के जरिए खुद ही अपनी दोस्ती की मजबूती परखिए.

फ्रेंडश‍िप डे क्‍व‍िज से पता चल जाएगा क‍ितनी पक्‍की है आपकी दोस्‍ती, 5 सवाल का आंसर देते ही हो जाएगा सच का सामना
फ्रेंडश‍िप डे क्‍व‍िज
pixabay

Friendship Day 2026 : फ्रेंडशिप डे का नाम आते ही सबसे पहले याद आती है स्कूल और कॉलेज की यादें, कलाई पर बंधे रंग-बिरंगे बैंड, दोस्तों के साथ बिताए बेफिक्र दिन और सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली तस्वीरें, लेकिन समय के साथ दोस्ती निभाने का तरीका भी बदल गया है. आज सैकड़ों कॉन्टैक्ट्स और हजारों फॉलोअर्स के बीच अक्सर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि कौन सिर्फ अच्छा परिचित है और कौन ऐसा दोस्त है, जो मुश्किल वक्त में भी बिना किसी शर्त के आपके साथ खड़ा रहेगा. किसी भी मजबूत दोस्ती की नींव भरोसे, संवाद, सम्मान और एक-दूसरे के लिए मौजूद रहने की भावना पर टिकी होती है. अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर अपनी दोस्ती को एक नए नजरिए से देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए पांच सवालों पर ईमानदारी से सोचिए. जवाब किसी और को नहीं बताने हैं, बस खुद से सच बोलना है.

क्या आपका दोस्त बिना बताए आपकी परेशानी समझ जाता है?

जब आप परेशान होते हैं, तो क्या आपका सबसे करीबी दोस्त सिर्फ आपकी आवाज या व्यवहार से समझ जाता है कि कुछ ठीक नहीं है? या फिर उसे तब तक कुछ पता नहीं चलता, जब तक आप पूरी बात विस्तार से न बताएं? किसी भी गहरे रिश्ते की पहली पहचान भावनाओं को समझना मानी जाती है. 

क्या आधी रात की इमरजेंसी में सबसे पहले उसी का नाम याद आएगा?

सोचिए, अगर किसी रात अचानक कोई बड़ी परेशानी आ जाए, तो क्या आप बिना झिझक उसे फोन करेंगे? क्या आपको भरोसा है कि वह आपकी मदद के लिए अपनी क्षमता के मुताबिक जरूर खड़ा होगा? भरोसा अक्सर दोस्ती की सबसे बड़ी कसौटी माना जाता है.

क्या आपके बीच ऐसा भरोसा है कि निजी बातें भी सुरक्षित रहें?

हर इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसी बातें होती हैं, जो वह हर किसी से साझा नहीं करता. क्या आपका दोस्त उन बातों को जानता है? और अगर जानता है, तो क्या आपको पूरा भरोसा है कि वे बातें हमेशा आप दोनों के बीच ही रहेंगी? यही विश्वास किसी रिश्ते को गहराई देता है.

झगड़े के बाद कौन पहले पहल करता है?

हर दोस्ती में मतभेद होना सामान्य बात है. असली सवाल यह है कि बहस के बाद क्या होता है. क्या आप दोनों में से कोई पहल करके बात कर लेता है, या फिर अहंकार इतना बढ़ जाता है कि कई दिनों तक बातचीत बंद रहती है? लंबे रिश्तों में संवाद टूटना अक्सर सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है.

आपकी सफलता पर उसके चेहरे की खुशी कैसी होती है?

जब आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलती है, तो क्या आपका दोस्त उतना ही खुश होता है, जितने आप खुद? या उसकी बधाई सिर्फ औपचारिक लगती है? सच्ची दोस्ती की पहचान यही मानी जाती है कि दोस्त की खुशी भी अपनी खुशी जैसी महसूस हो.

अगर इन ज्यादातर सवालों का जवाब आपको पॉजिटिव लगा, तो संभव है कि आपकी दोस्ती भरोसे और आपसी समझ पर टिकी है. अगर कुछ सवालों पर आप असमंजस में पड़ गए, तो शायद रिश्ते को थोड़ा और समय और संवाद की जरूरत है. वहीं अगर ज्यादातर सवालों के जवाब आपको निराश करते हैं, तो यह सोचने का वक्त हो सकता है कि जिसे आप अपना सबसे करीबी दोस्त मानते हैं, वह वास्तव में आपके जीवन में किस जगह पर खड़ा है.

हालांकि, किसी भी रिश्ते की गहराई सिर्फ पांच सवालों से तय नहीं की जा सकती. दोस्ती कोई परीक्षा नहीं है, जिसे अंक देकर पास या फेल घोषित कर दिया जाए. फिर भी ऐसे छोटे-छोटे 'रियलिटी टेस्ट' हमें यह सोचने का मौका जरूर देते हैं कि सिर्फ दोस्त बनाना नहीं, बल्कि दोस्ती निभाना ज्यादा मायने रखता है.

यह भी पढ़ें:- Friendship Day Trip: कम बजट में दोस्तों के साथ वीकेंड को बनाएं यादगार, दिल्ली-NCR के पास घूम आएं ये 5 शानदार जगहें

यह भी पढ़ें:- Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए ट्राई करें ये 7 शानदार पोज, Instagram पर छा जाएगी आपकी दोस्ती

यह भी पढ़ें:- Friendship Day 2026: दोस्त को देना है खास सरप्राइज? 500 रुपये से कम में खरीदें ये 5 शानदार गिफ्ट, दोस्ती हो जाएगी और भी मजबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Friendship Day 2026, Friendship Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com