विज्ञापन

Happy Friendship Day 2026: दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है... इन 10 खास मैसेज से अपने दोस्तों को करें फ्रेंडशिप डे विश

इस साल 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा. ये दिन अपने दोस्तों को धन्यवाद और स्पेशल फील कराने का खास मौका देता है. आप भी इस मौके पर कुछ खास मैसेज के जरिए अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश कर सकते हैं.

Happy Friendship Day 2026: दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है... इन 10 खास मैसेज से अपने दोस्तों को करें फ्रेंडशिप डे विश
हैपी फ्रेंडशिप डे
Photo Credit: Magnific

हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस साल फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को मनाया जाएगा. जीवन के हर मोड़ पर हमारी खुशियों को दोगुना और गमों को आधा कर देने वाले दोस्तों का शुक्रिया अदा करने के लिए फ्रेंडशिप डे काफी ज्यादा खास माना जाता है. अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर अपने यारों और जिगरी दोस्तों को थोड़ा खास फील कराना चाहते हैं, तो कुछ शब्द ही काफी हो सकते हैं. आज हम आपके लिए 10 खास मैसेज लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश कर सकते हैं.

1. दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है,
मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है,
जो पकड़ लेते हैं जिंदगी में दामन इसका,
समझ लो कि जन्नत उनके बिलकुल करीब होती है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

2. जिंदगी हर पल खास नहीं होती,
फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती,
मिलना हमारी तकदीर में लिखा था वरना,
इतनी प्यारी दोस्ती कभी इत्तेफाक नहीं होती।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

Latest and Breaking News on NDTV

3. वो मुस्कान जो बिना वजह हो,
वो बातें जो कभी खत्म न हों.
यही तो है दोस्ती का जादू,
जो हर दिल को अपना बना ले बेवजह हो.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

4. एक चिंगारी आग से कम नहीं होती,
सादगी श्रृंगार से कम नहीं होती,
ये तो सिर्फ सोच का फर्क है,
वरना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026

हैपी फ्रेंडशिप डे

हैपी फ्रेंडशिप डे

5. दोस्ती अच्छी हो तो रंग लाती है
दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है
दोस्ती नादान हो तो टूट जाती है
पर अगर दोस्ती अपनी जैसी हो तो
इतिहास बनाती है
Happy Friendship Day 2026

Latest and Breaking News on NDTV

6. तेरी मेरी यारी जैसे आसमां में चांद-तारों की महफिल,
मेरे दोस्त इस महफ़िल का मैं ध्रुव तारा हूं,
जो तू मेरे संघर्ष समय का सारथी है,
तो मैं तेरी सफलताओं का किनारा हूं
Happy Friendship Day

7. दोस्ती का मतलब ही खास होता है,
हर एक लम्हा इसके नाम होता है.
मिले जो सच्चा दोस्त अगर जिंदगी में,
तो हर दिन फ्रेंडशिप डे जैसा खास होता है
Happy Friendship Day!

Latest and Breaking News on NDTV

8. दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,
दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का.
ये कोई पल भर का रिश्ता नहीं,
ये तो वादा है उम्र भर निभाने का.
हैपी फ्रेंडशिप डे 2026

Latest and Breaking News on NDTV

9. कोई इतना चाहे तो बताना,
कोई इतने नाज तुम्‍हारे उठाए तो बताना.
दोस्‍ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना
हैपी फ्रेंडशिप डे 2026

10. हर कर्ज दोस्ती का अदा कौन करेगा,
जब हम ही न रहेंगे तो दोस्ती कौन करेगा,
ऐ खुदा मेरे दोस्त को सलामत रखना,
वरना मेरे जीने की दुआ कौन करेगा
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

यह भी पढ़ें: दिल की किताब में गुलाब उनका था... गर्लफ्रेंड डे पर भेजें प्यार भरी शायरी, पार्टनर के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

यह भी पढ़ें: छछूंदर भगाने के लिए कौन सी दवा है? घर पर तैयार हो जाएगी 5 म‍िनट में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Friendship Day, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com