Oral Health: मुंह से जुड़ी कई दिक्कतों में से एक है मसूड़ों की सूजन. जब मसूड़ों में सूजन होती है तो खून निकलने लगता है और मसूड़ों के साथ-साथ दांतों में भी दर्द होना शुरू हो जाता है. वहीं, प्लाक जमने के कारण मसूड़ों में इंफेक्शन भी हो सकता है जिसे जिंजेवाइटिस कहते हैं. मसूड़ों की सूजन (Swollen Gums) के कई कारण हो सकते हैं. बैक्टीरिया और इंफ्लेमेशन के कारण मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. इसके अलावा, स्मोकिंग या तंबाकू खाने पर गम टिशूज इरिटेट हो जाते हैं और मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतें होती हैं. खानपान का ध्यान ना रखने, रोज-रोज नए टूथपेस्ट या माउथवॉश का इस्तेमाल करने पर केमिकल रिएक्शन के कारण या फिर ब्रेसेस या रिटेनर्स पहनने से मसूड़ों में सूजन हो सकती है. ऐसे में मसूड़ों की सूजन से राहत पाने के लिए और तकलीफ को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे (Home Remedies) आजमाए जा सकते हैं. इन नुस्खों को आजमाना बेहद आसान भी है और असरदार भी.
गले में हो रही है खराश तो एक गिलास पानी में नमक की जगह इस चीज को डालकर करें कुल्ला, दूर होगी दिक्कत
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मसूड़ों की सूजन के घरेलू उपाय | Swollen Gums Home Remedies
नमक का पानी - एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालकर मिलाने पर इस पानी को कुछ देर मुंह में रखने और फिर कुल्ला करके निकाल देने पर मसूड़ों की सूजन में आराम मिल सकता है. इससे दर्द भी कम होने लगता है. नमक का पानी नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को हटाता है जिससे मसूड़े की तकलीफ ठीक होती है.
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया लहसुन को कैसे पकाना चाहिए, ध्यान ना रखने पर सेहत को नहीं मिलेंगे फायदे
ठंडी या गर्म सिंकाई - मसूड़ों को ठंडी या गर्म सिंकाई से आराम मिलता है. गर्म पानी में कपड़े का टुकड़ा डुबोकर इसे सूजन वाले मसूड़े पर रखकर सिंकाई कर सकते हैं. इसके अलावा, बर्फ से भी मसूड़ों की ठंडी सिंकाई की जा सकती है. बर्फ को सीधा मसूड़ों पर लगाने के बजाए कपड़े में बांधकर मसूड़ों पर सिंकाई के लिए इस्तेमाल करें.
बनाएं हर्बल पेस्ट - घर में ही इस हर्बल पेस्ट को बनाकर मसूड़ों पर लगाया जा सकता है. यह पेस्ट मसूड़ों की दिक्कत को दूर करता है और सूजन कम करने में फायदा देता है. इस पेस्ट को बनने के लिए हल्दी (Turmeric) या फिर लौंग को पीसें और उसमें हल्का गर्म पानी डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को सूजे हुए मसूड़ों पर लगाएं और कुछ मिनट लगाए रखने के बाद मुंह धोकर कुल्ला कर लें. जब भी दर्द हो इस पेस्ट को मसूड़ों पर लगा सकते हैं.
इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी- अपना ओरल हाइजीन अच्छा रखें. दिन में 2 बार दांतों को ब्रश करें और जीभ को साफ करना ना भूलें.
- बैक्टीरिया हटाने के लिए एंटीसेप्टिक या एंटीबैक्टीरियल गुणों वाले माउथवॉश का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अपने खानपान का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है. खानपान में हेल्दी फल और सब्जियों को शामिल करे और एडेड शुगर वाले फूड्स और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से खासा परहेज करें.
- अगर मसूड़ों में लंबे समय तक सूजन बनी रहे तो डेंटिस्ट को जरूर दिखाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं