Relationship Tips: एक रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलाने के लिए कपल को एक-दूसरे से प्यार करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. लेकिन कई बार दो लोग एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, साथ समय बिताना पसंद करते हैं और अलग होने की कल्पना भी नहीं कर पाते. फिर भी रिश्ते में कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं जिन्हें सिर्फ प्यार दूर नहीं कर पाता. ऐसे में आखिर में दो लोगों को अलग होना पड़ता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 कारण बताने जाा रहे हैं जिनकी वजह से कपल एक-दूसरे से बेहद प्यार करने के बाद भी एक-दूसरे के लिए गलत साबित होते हैं. आइए जानते हैं...
1. लाइफ को लेकर अलग सोच होना
कई बार दो लोग एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन लाइफ में उनकी उम्मीदें और लक्ष्य बिल्कुल अलग होते हैं. जैसे कोई शादी और बच्चों की जिम्मेदारी चाहता है, जबकि दूसरा अपनी लाइफ मजे के साथ जीना पसंद करता है ऐसी स्थिति में कोई भी गलत नहीं होता, लेकिन अगर रिश्ते को बनाए रखने के लिए बार-बार किसी एक को अपनी इच्छाओं और सपनों से समझौता करना पड़े, तो धीरे-धीरे प्यार भी बोझ जैसा लगने लगता है. ऐसे में रिश्ते में धीरे-धीरे दरार आने लगती है और आखिर में रिश्ता टूट जाता है.
2. छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई
कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जहां छोटी-छोटी बातें भी झगड़े की वजह बन जाती हैं. ऐसे रिश्तों मेंं एक व्यक्ति जरूरत से ज्यादा इनसेक्योर महसूस करने लगता है, जबकि दूसरा हर बात पर डिफेंसिव हो जाता है. साथ ही धीरे-धीरे एक ज्यादा सोचने लगता है और दूसरा दूरी बनाने लगता है. यही चीजें बार-बार होती हैं और रिश्ते में तनाव बढ़ जाता है. आखिर में दोनों लोग अलग हो जाते हैं. हालांकि, दोनों में गलत कोई नहीं होता है.
3. रिश्ते में आप खुद जैसे महसूस नहीं करते
कई बार धीरे-धीरे आप अपनी बात कहने से पहले सोचने लगते हैं, कुछ टॉपिक पर बाात करने से बचने लगते हैं और वो काम भी छोड़ देते हैं जो आपको पसंद हैं, क्योंकि उनसे बहस हो सकती है. ऐसे में समय के साथ आप रिश्ते में कंफर्टेबल होने के बजाय हर कदम संभलकर रखने लगते हैं. आपको बता दें कि कोई भी रिश्ता पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता, लेकिन उसमें आपको अपनी असली पहचान के साथ जीने की आजादी जरूर होनी चाहिए. कई बार सबसे कड़वी सच्चाई यही होती है कि दो लोग एक-दूसरे से सच्चा प्यार करने के बावजूद ऐसा रिश्ता बना लेते हैं, जिसमें दोनों में से कोई भी पूरी तरह कंफर्टेबल और खुश महसूस नहीं कर पाता. ऐसे में कपल एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं लेकिन फिर भी एक गलत साबित होते हैं.
यह भी पढ़ें: तांबे का लोटा कैसे चमकाएं? पीतल का लोटा कैसे साफ करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं