Mercury Transit 2026: ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी और कारोबार का कारक माना जाता है और जब भी यह ग्रह अपना नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी और फैसलों पर पड़ता है. आज 25 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर बुध स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में आ रहे हैं. विशाखा के स्वामी गुरु हैं, इसलिए बुध और गुरु की यह ऊर्जा कई लोगों के लिए कामकाज और रिश्तों में नई रफ्तार ला सकती है. हर किसी के लिए यह बदलाव एक जैसा नहीं होगा, लेकिन 6 राशियों के लिए यह समय काफी राहत और तरक्की लेकर आ सकता है.
इन 6 राशियों को मिल सकता है फायदा?
धनु राशि:
रुके हुए काम बन सकते हैं, जिसका मतलब है व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं और मन का बोझ थोड़ा हल्का हो सकता है.
मिथुन राशि:
कामकाज में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं, दोस्तों की मदद काम आएगी और कई अटके काम किस्मत के सहारे बनते दिख सकते हैं.
मकर राशि:
घर गृहस्थी में तालमेल और अपनापन बढ़ सकता है. पैसों के मामले में भी पहले के मुकाबले ज्यादा स्थिरता महसूस होने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें: Margashirsha Month 2026: आज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष का महीना, जानें इस माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट
कन्या राशि:
कारोबारियों के लिए यह वक्त कमाई और नए सौदों के लिहाज से अच्छा रह सकता है, जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है.
वृषभ राशि:
परिवार में माहौल शांत और सहज रह सकता है, बस बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव थोड़ा संभलकर करें, इससे बेवजह की बहस से बच जाएंगे.
मीन राशि:
करियर को लेकर कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोचें उसके बाद ही कोई डिसीजन लें, ऐसा करने से नतीजे बेहतर मिलेंगे. जीवनसाथी का साथ भी आपके हौसले को मजबूत करेगा.
इसे भी पढ़ें: Chanakya Niti: सुबह की ये 3 गलतियां छीन सकती हैं हाथ का पैसा, आज ही कर लें अपने जीवन में बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं