आजकल बालों का झड़ना, रूखापन और समय से पहले सफेद होना कई लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. बदलती लाइफस्टाइल, खानपान और बालों की सही देखभाल न होने के कारण भी इस तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं. ऐसे में लोग बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपाय आजमाकर इन समस्याओं को दूर करना चाहते हैं. हल्की सर्दी शुरू हो चुकी है और आंवला बाजारों में आ चुका है. यही वजह है कि आंवला भी ऐसा ही एक पारंपरिक घरेलू उपाय है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से बालों की देखभाल के लिए किया जाता है. दरअसल, आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे बालों की देखभाल के लिए उपयोगी माना गया है. अगर आप आंवले का तेल रोज लगाते हैं, तो बालों को झड़ना, असमय पहले बाल सफेद होना, बालों का लंबा होना तेजी से होता है. अगर आप आंवले का तेल लगाने की सोच रहे हैं, तो बाजार से आंवला का तेल खरीदने के बजाय घर पर ही आंवले का तेल तैयार करें. यह नेचुरल तेल आपके बालों की हर समस्या को हमेशा के लिए दूर कर देगा. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप आंवले का तेल घर पर तैयार कर सकते हैं.
घर पर चुटकियों में बनाएं आंवले का तेल
आंवले का तेल बनाने के लिए कच्चे सूखे आंवले और नारियल तेल की जरूरत होगी. सबसे पहले सूखे आंवलों को अच्छी तरह साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक कड़ाही में नारियल तेल डालकर हल्का गर्म करें. इसके बाद इसमें आंवले के टुकड़े डाल दें.
इस मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएं. ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गर्म न हो. जब आंवले का रंग सुनहरा होने लगे, तब गैस बंद कर दें. तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद साफ कपड़े या छलनी की मदद से तेल छान लें. तैयार तेल को साफ और सूखी कांच की बोतल में भरकर रख लें.

Add image caption here
बालों में किस तरह करें इस्तेमाल
आंवले के तेल को बालों और सिर की त्वचा पर हल्के हाथों से लगाया जा सकता है. उंगलियों की मदद से कुछ देर तक हल्की मालिश करें. इसके बाद कुछ समय के लिए तेल को बालों में लगा रहने दें और नॉर्मल शैंपू से बाल धो लें. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी या जलन का पता चल जाए.
आंवले तेल के फायदे
आंवले का तेल बालों को मुलायम रखने, बालों को काला और रूखेपन को कम करने में मदद करता है. अगर आप बालों में समय पर तेल लगाते रहेंगे, तो कुछ हर दिनों में आपको बालों पर असर दिखने लगेगा.
वैसे आंवला का तेल लगाना बालों के झड़ने का फिक्स समाधान नहीं है. अगर लगातार बाल झड़ रहे हैं, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें- चांदी के बर्तन और गहने हो गए हैं काले? किचन में रखी इन 3 चीजों से सिर्फ 20 मिनट में चमकाएं, जानें सबसे आसान तरीका
प्रस्तुति : रोशनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं