विज्ञापन

बच्चों को समझदार और जिम्मेदार कैसे बनाएं? हर माता-पिता अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें

अगर माता-पिता बच्चों में छोटी-छोटी अच्छी आदतें डालें, तो समय के साथ वे जिम्मेदार, आत्मविश्वासी और मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं. यहां जानिए ऐसी 5 आदतें जो बच्चों की समझदारी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं.

बच्चों को समझदार और जिम्मेदार कैसे बनाएं? हर माता-पिता अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें
बच्चों को समझदार कैसे बनाएं?

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा संस्कारी और समझदार हो, वे सबसे आदर से बात करें, सबको सम्मान दें. लेकिन बच्चे ज्यादातर आदतें अपने माता-पिता से सीखते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे के अंदर भी आपके गुण आएं तो इसके लिए आपको भी मदद करनी होगी. ऐसी आदतें घर में डेली रूटीन के व्यवहार से आती हैं. यूट्यूब पर @ConsultantNitu नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नीतू ने बताया कि अगर माता-पिता बच्चों में छोटी-छोटी अच्छी आदतें डालें, तो समय के साथ वे जिम्मेदार, आत्मविश्वासी और मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं ऐसी 5 आदतें जो बच्चों की समझदारी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं.

हर समस्या का समाधान खुद न बताएं

जब बच्चे को कोई परेशानी हो, तो उसके लिए तुरंत समाधान ढूंढने के बजाय उसे सोचने का मौका दें. उससे पूछें कि उसकी नजर में समस्या क्या है और उसका हल कैसे निकाला जा सकता है. इससे बच्चा खुद निर्णय लेना और समस्याओं को समझना सीखता है.

हर इच्छा को तुरंत पूरी नहीं करें

आज के समय में बच्चे अक्सर हर चीज तुरंत चाहते हैं, लेकिन जिंदगी में हर चीज तुरंत नहीं मिलती. इसलिए उन्हें इंतजार करना और धैर्य रखना सिखाएं. किसी चीज की जरूरत पर बात करें और उसे समझने दें कि हर इच्छा को तुरंत पूरा करना जरूरी नहीं होता.

गलती स्वीकार करना सिखाएं

गलती होने पर बच्चे को डांटने या शर्मिंदा करने के बजाय उसे अपनी गलती समझने का मौका दें. बच्चे से बात करें और उससे पूछें कि क्या गलत हुआ और अगली बार वे क्या सही कर सकते हैं. इससे बच्चा जिम्मेदारी लेना और अपनी गलतियों से सीखना सीखता है.

छोटे-छोटे फैसले खुद लेने दें

बच्चे को उसकी उम्र के अनुसार कुछ फैसले खुद लेने का मौका दें. जैसे कौन-सी किताब पढ़नी है या कौन-से कपड़े पहनने हैं. इससे उसमें निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है.

भावनाओं को पहचानना सिखाएं

कई बार बच्चे गुस्सा, दुख या डर को ठीक से समझ नहीं पाते. ऐसे में उन्हें अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना सिखाएं. जब बच्चा अपनी भावनाओं को पहचानना सीख जाता है, तो वह उन्हें बेहतर तरीके से संभाल भी पाता है.

यह भी पढ़ें:- क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं? जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स

यह भी पढ़ें:- बच्चा रात में सही से नहीं सो पाता? हर माता-पिता अपनाएं ये 3 तरीके

यह भी पढ़ें:- नीम के पत्तों के साथ 5 रुपये की ये सफेद चीज मिलाकर चेहरे पर लगाए? स्किन से साफ हो जाएंगे सारे दाग-धब्बे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Children, Parent, Parenting Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com