विज्ञापन

AC चलाने के बाद भी कमरा नहीं हो रहा ठंडा, अपनाएं ये 4 ट्रिक्स, मिनटों में चिल्ड हो जाएगा घर

AC Cooling Tips: क्या आप भी रात-दिन एसी चला रहे हैं, फिर भी कमरा ठंडा नहीं हो रहा. अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानें ठंडी हवा पाने के लिए क्या करें.

AC चलाने के बाद भी कमरा नहीं हो रहा ठंडा, अपनाएं ये 4 ट्रिक्स, मिनटों में चिल्ड हो जाएगा घर
Summer Cooling Hacks: कमरा ठंडा कैसे रखें. (AI Generated Image)

How To Fix AC Cooling: भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. इस चिलचिलाती गर्मी और तपन से बचने के लिए हम सब AC (Air Conditioner) का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घंटों तक AC चलाने के बाद भी कमरा वैसा ठंडा नहीं होता जैसा होना चाहिए. हम रिमोट से टेम्परेचर तो कम कर देते हैं, लेकिन ठंडक के नाम पर बस बिजली का बिल बढ़ता रहता है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. अगर हां तो परेशान न हो, बस अपनाएं ये आसान तरीके.

​इन ट्रिक्स से आपका AC देगा जबरदस्त कूलिंग- 

​1. AC के फिल्टर्स-

​AC के अंदर लगे एयर फिल्टर्स हवा को साफ करते हैं. अगर इनमें बहुत ज्यादा धूल जमा हो जाए, तो हवा कमरे में बाहर नहीं आ पाती.

​क्या करें- हफ्ते में एक बार AC का ऊपर का पैनल खोलें और जाली (फिल्टर) निकाल कर उसे साफ पानी से धो लें. इसे सूखने के बाद वापस लगा दें. आप खुद फर्क महसूस करेंगे.

​2. लीकेज- 

​AC चलाने के बाद भी अगर कमरा ठंडा नहीं हो रहा, तो शायद आपके कमरे की ठंडी हवा बाहर जा रही है. कमरे के दरवाजों के नीचे वाली जगह या खिड़कियों के गैप से ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है और बाहर की गर्म हवा अंदर आती है.

​क्या करें- दरवाजों के नीचे 'डोर सील' या पुराना कपड़ा लगाकर गैप भर दें.

​3. सीलिंग फैन- 

​अक्सर लोग सोचते हैं कि AC चल रहा है तो पंखा बंद कर देना चाहिए. लेकिन सच तो यह है कि पंखा चलाने से AC की ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है.

​क्या करें- पंखे को हल्की या मीडियम स्पीड पर चलाएं. इससे कमरे के हर कोने में कूलिंग बराबर पहुंचेगी और AC को कम मेहनत करनी पड़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

​4. टेम्परेचर- 

​कई लोग सोचते हैं कि रिमोट को 16 डिग्री पर सेट करने से कमरा जल्दी ठंडा होगा. ऐसा नहीं है! 16 डिग्री पर चलाने से कंप्रेसर पर लोड बढ़ता है और बिजली ज्यादा खर्च होती है.

​क्या करें- AC को 24 से 26 डिग्री के बीच चलाएं. यह इंसान के शरीर के लिए सबसे आरामदायक टेम्परेचर है और इससे AC पर दबाव भी कम पड़ता है.

ये भी पढ़ें- बालकनी में कबूतरों से परेशान हैं? ये 7 देसी उपाय सच में काम करते हैं

लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
4 Best AC Cooling Tips, How To Fix AC Cooling, Kamra Thanda Kaise Rakhen, AC Maintenance, Low AC Cooling Solutions, AC Cooling Guide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com