Skin Care: सिर्फ महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही चेहरे को निखारते हैं यह ना कोई मानता है और ना ही इसमें सच्चाई ही है. सालों से हमारी दादी-नानी भी अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए घर की चीजों का इस्तेमाल किया करती थीं और उसके असर से आजतक उनकी त्वचा निखरी और बेदाग नजर आती है. वहीं, जरूरत से ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में रसोई की चीजों का अगर सही तरह से इस्तेमाल कर लिया जाए तो त्वचा का निखार देखते ही बनता है और त्वचा की सेहत अच्छी रहती है सो अलग. ऐसे ही एक कमाल के घरेलू नुस्खे का जिक्र कर रही हैं योगा एक्सपर्ट स्निग्धा भारद्वाज. स्निग्धा सर्टिफाइड योगा टीचर हैं और इंडियन एयर फॉर्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं. अपने एक वीडियो में स्निग्धा ने बताया है कि किस तरह पानी में रसोई का एक और इंग्रीडिएंट यानी चावल (Rice) को मिलाकर अगर आइस क्यूब्स (Ice Cubes) तैयार किए जाएं तो त्वचा बेदाग और निखरी हुई नजर आने लगती है. आइए जानते हैं कैसे बनते हैं ये ग्लोइंग स्किन वाले आइस क्यूब्स.
ग्लोइंग स्किन के लिए चावल के पानी के आइस क्यूब्स | Rice Water Ice Cubes For Glowing Skin
योगा एक्सपर्ट का कहना है कि सिर्फ 2 चीजों से बनने वाला बर्फ का टुकड़ा आपके चेहरे को महंगे से महंगे फेशियल से भी ज्यादा ग्लो दे सकता है. आपको करना यह है कि एक कटोरी चावल को 2 से 3 बार अच्छे से धो लें. अब चावल में 2 से 3 गुना पानी डालकर रातभर के लिए छोड़ देना है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
अगले दिन इस पानी को छानकर चावल अलग कर लें. इस चावल के पानी (Rice Water) में एक विटामिन ई की कैप्सूल को निचोड़कर डाल लें. इसे अच्छी तरह से मिला लें और अब इस पानी से बर्फ जमाएं. सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले इस बर्फ के टुकड़े को चेहरे पर मलें. हफ्तेभर अगर इस बर्फ के टुकड़े को चेहरे पर मल लिया जाए तो स्किन इतनी निखर जाएगी कि खूबसूरती देखते ही बनेगी.
चावल का पानी चेहरे पर लगाने के फायदे (Rice Water Benefits For Face)
चावल का पानी एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इस पानी को चेहरे पर लगाने से स्किन की दिक्कतें दूर होती हैं. इससे स्किन को प्राकृतिक निखार मिलता है, चेहरे से एक्सेस ग्लो हटता है और एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं सो अलग. दाग-धब्बे कम करने के लिए भी चावल का पानी चेहरे पर लगाया जा सकता है.

चेहरे पर चावल के पानी को लगााने के कई तरीके हैं. इस पानी को चेहरे पर टोनर की तरह छिड़का जा सकता है. चावल का पानी चेहरे पर रूई से मला जाए तो त्वचा पर जमी गंदगी छूटती है और स्किन निखरती है सो अलग.
चावल के पानी का फेस मास्क (Rice Water Face Mask)चावल के पानी से फेस मास्क बनाना बेहद आसान है. इस फेस मास्क को बनाने के लिए चावल के पानी में नींबू का रस और एलोवेरा का गूदा मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर 20 से 30 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाने पर चेहरा निखर जाता है और चमकदार नजर आता है. इसे हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं